Live Updates

Bihar Breaking News : पटना में अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत

Updated at : 31 May 2022 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News : पटना में अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत

Bihar Breaking News : बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

पटना में दो लोगों को मारी गई गोली 

पटना के पत्रकार नगर में अपराधियों का तांडव, दो लोगों को मारी गोली.

समस्तीपुर में रिश्वत लेते हुए मार्केटिंग ऑफिसर गिरफ्तार 

समस्तीपुर जिलान्तर्गत सरायरंजन के मार्केटिंग ऑफिसर राजीव कुमार एवं खानपुर के मार्केटिंग ऑफिसर प्रिया सत्संगी को पचास हजार रुपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

आठ जून तक रद‍्द रहेगी सत्याग्रह एक्सप्रेस

पूर्वोतर रेलवे के गोंडा जंक्शन पर यॉर्ड रिमॉडलिंग वर्क के कारण रक्सौल से आनंद बिहार टर्मिनल को जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी. इस ट्रेन को रक्सौल से आनंद बिहार के बीच आठ जून तक रद‍्द किया गया है.

बैंक में चोरों ने लगाई आग

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में ग्रामीण बैंक में चोरी के बाद चोरों ने बैंक में लगाई आग. आग लगने से बैंक को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है.

माहेनूर के परिजनों से मिले पप्पू यादव

माहेनूर के परिजनों से मिले पप्पू यादव, सरकार से की SIT के गठन की मांग, बीते दिनों हुई थी छात्रा की हत्या.

राजद की बढ़ी मुश्किलें, कांग्रेस और माले साथ लड़ सकती है विप चुनाव

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज. राजद की बढ़ी मुश्किलें, कांग्रेस और भकपा माले साथ लड़ सकती है विधान परिषद का चुनाव. दोनों के बीच चल रही है बातचीत.

बिजली कटने से ट्रेनों का परिचालन काफी देर तक बाधित

ओएचई लाइन में विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण भागलपुर रूट की ट्रेनों का परिचालन काफी देर तक बाधित रहा. जिसके कारण जो ट्रेनें जहां थी, वहीं रोक दी गयी. भागलपुर- आनंद विहार समेत कइ ट्रेनें प्रभावित रही और विलंब से चली है.

RCP सिंह कल दिल्ली में PM मोदी से कर सकते हैं मुलाकात

RCP सिंह कल दिल्ली में PM मोदी से कर सकते हैं मुलाकात. मंत्रिमंडल से हटने या बने रहने पर पीएम मोदी को लेना है फैसला. दोपहर बाद पटना से जायेंगे दिल्ली. कल है केंद्रीय कैबिनेट की बैठक.

पूर्व सांसद आनंद मोहन पहुंचे कोर्ट, हुई पेशी

खगड़िया. पूर्व सांसद आनंद मोहन पहुंचे कोर्ट. 1999 में मारपीट के एक मामले में हुई सुनवाई. चौथम थाना में धारा 343 के तहत दर्ज हुआ था केस. कोर्ट में आनंद मोहन ने कहा- मैं निर्दोष हूं. शासन-प्रशासन से लेकर सुशासन के लोग जानते हैं, बावजूद मैं जेल में सजा काट रहा हूं.

स्पीकर ने नल जल योजना पर सवाल उठाए

लखीसराय में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा एक बार फिर भ्रष्ट अधिकारियों पर बरसे. स्पीकर ने नल जल योजना पर सवाल उठाए.

नोट डबलिंग के मामले में कई लोग गिरफ्तार

मुंगेर. नोट डबलिंग के मामले में कई लोग गिरफ्तार, पुलिस ने 10 लाख रुपया किया बरामद. शेखपुरा जिले से जुड़ा हुआ हैं तार. एसपी पीसी कर मामले का करेंगे खुलासा.

बीजेपी के दोनों राज्यसभा उम्मीदवारों ने किया नामांकन

पटना. बीजेपी के दोनों राज्यसभा उम्मीदवार सतीश चंद्र दूबे और शम्भू शरण पटेल ने नामांकन किया दाखिल मंत्री श्रवण कुमार और सम्राट चौधरी रहे मौजूद.

गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन, सीएम नीतीश कुमार मौजूद

पटना- गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन. बापू सभागार में कार्यक्रम का आयोजन. मुख्यमंत्री समेत बीजेपी के दिग्गज नेता मौजूद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे सौगात. किसान सम्मान निधि की किश्त करेंगे जारी. 21 हजार करोड़ की किश्त करेंगे जारी. किसानों के लिए 11वीं किश्त करेंगे जारी.

भकपा माले ने आरजेडी को लिखा पत्र

पटना- भकपा माले ने आरजेडी को लिखा पत्र. लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से की मांग. घोषित विधान परिषद की 3 सीटों पर करे पुनर्विचार. भकपा माले ने कहा- आरजेड़ी का फैसला एकतरफा. आरजेडी ने तीन प्रत्याशियों की घोषणा की है.

जातीय जनगणना पर तारकिशोर का बयान, बिहार के हित किये समर्थन

जातीय जनगणना पर तारकिशोर प्रसाद का बयान. ‘बिहार के हित में बीजेपी भी जातीय जनगणना के पक्ष में. ‘मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में बीजेपी होगी शामिल’. बीजेपी के नेता रखेंगे अपना पक्ष- तारकिशोर प्रसाद.

जक्कनपुर में मिनी गन फैक्ट्री उद्भेदन

पटना. जक्कनपुर में मिनी गन फैक्ट्री उद्भेदन का मामला. यूपी में गिरफ्तार युवक ने पूछताछ के दौरान किया खुलासा. यूपी पुलिस की सूचना पर STF ने जक्कनपुर में की छापेमारी. कई अपराधिक गिरोह को हथियार की होती थी सप्लाई. मामले में STF ने दो हथियार तस्कर को किया है गिरफ्तार.

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा

गोपालगंज. अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा. मौके पर बाइक सवार की मौत, ट्रक चालक फरार घटनास्थल पर पुलिस पहुंच जांच में जुटी. मीरगंज थाना के तिवारी टोला गांव के पास की घटना.

हादसे में एक युवक की मौत

मधुबनी. ऑटो और बाइक के बीच टक्कर. हादसे में एक युवक की मौत, एक जख्मी रुद्रपुर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव की घटना.

कटाव को लेकर दियारावासी में आक्रोश

दानापुर- कटाव को लेकर दियारावासी में आक्रोश. दानापुर दियारा जाने वाले पीपा पुल पर की आगजनी. दियारावासियों ने पीपा पुल को जाम कर किया प्रदर्शन.

बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू

कटिहार. बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू. दो दिवसीय बैठक 1 जून को होगी खत्म. संजय जायसवाल की अध्यक्षता में हो रही है बैठक. बैठक में DyCm तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी मौजूद. बिहार के प्रभारी मनसुख दिलशानिया समेत अनेक अधिकारी मौजूद.

राबड़ी आवास पर RJD विधायक दल की बैठक

पटना. राबड़ी आवास पर RJD विधायक दल की बैठक. RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक होगी. तेजस्वी यादव सहित RJD के दिग्गज नेता शामिल होंगे. पार्टी और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola