Live Updates

Bihar Breaking News: बिहार में कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा नहीं, अजीत शर्मा ने कहा- हमारी अपनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ

विज्ञापन

मतदान कार्य से भागे कर्मी पर कार्रवाई

मुजफ्फरपुर. सोमवार को मतगणना कार्य से गायब रहने पर 15 कर्मचारियों पर कार्रवाई की गयी है. यह कार्रवाई नोडल पदाधिकारी की शिकायत पर हुई है.

पुलिस की कार्यशैली पर कोर्ट नाराज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जतायी है. कोर्ट ने जमीन विवाद से संबंधित मामलों की अनदेखी पर सख्त रवैया अपनाया है. ऐसे मामलों पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने के आदेश देते हुए कोर्ट ने कहा कि पुलिस का काम मामला दर्ज करना है, ऐसा न कर अपराधियों को सरंक्षण देने के समान है.

अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार

बेगूसराय. लोहियानगर सहायक थाना पुलिस ने बाघा मोहल्ला से छापेमारी के दौरान 5 अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया.

बिहार में कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा नहीं 

पटना. कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा है कि बिहार में कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा नहीं. कांग्रेस अपनी रणनीति पर चलेगी. हम किसी गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगे. उपचुनाव में ही गठबंधन टूट चुका है.

बेनीपट्टी बंद का एलान

मधुबनी. एमएसयू ने कल बेनीपट्टी बंद का एलान किया है. अनुमंडल के त्योंथ पंचायत के मुखिया प्रत्याशी के पति विवेक कुमार को सोमवार को चुनावी रंजिश में गोली मार दी गयी. उनका इलाज दरभंगा के डीएमसीएच में चल रहा है.

हार्डकोर नक्सली जितेंद्र राम गिरफ्तार

सारण. हार्डकोर नक्सली जितेंद्र राम गिरफ्तार किया गया है. सारण के परसा से एसटीएफ ने जितेंद्र राम को दबोचा. जितेंद्र राम के खिलाफ संगीन मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola