Bihar Breaking News LIVE: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, कुल 7973 अभ्यर्थी हुए सफल
Bihar Breaking News LIVE: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) द्वारा इंटर (सत्र 2022-24) में नामांकन के लिए दूसरी मेधा सूची जारी कर दी गयी है. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
मणिपुर में जदयू के पांच विधायक भाजपा में शामिल हुए शामिल
मणिपुर में जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के पांच विधायक शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये. मणिपुर विधानसभा के सचिव के मेघजीत सिंह ने इस बात की पुष्टि की है.
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी. भर्ती परीक्षा में कुल 7973 अभ्यर्थी हुए सफल. सामान्य संवर्ग से 3072 अभ्यर्थी रहे सफल.
पटना में फिर शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज
पटना में पुलिस ने एक बार फिर से शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया है. पुलिस ने डाक बंगला चौराहे पर यह लाठी चार्ज किया है. सभी अभ्यार्थी राजभवन का घेराव करने के लिए निकले थे.
पटना में जाली नोटों के साथ दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा
पटना में जाली नोटों के साथ दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा है. जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई शास्त्री नगर पुलिस ने की है. पुलिस ने सावा दो लाख के जाली नोट को बरामद किया है. फिलहाल पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है.
इ-केवाइसी कराने की अंतिम तिथि सात सितंबर
पटना. राज्य के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत इ-केवाइसी कराने की अंतिम तिथि बढ़ा कर सात सितंबर करने की घोषणा की है. इससे पहले इसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त घोषित की थी. उन्होंने किसानों से कहा है कि किसान अपना इ-केवाइसी सात सितंबर तक जरूर करा लें, ताकि जारी होने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त का लाभ उन्हें हासिल हो सके.
सृजन घोटाला मामले में अगली सुनवाई 15 को
भागलपुर. सृजन घोटाले में दो पूर्व नाजिर राकेश कुमार और राकेश कुमार झा के खिलाफ चल रही विभागीय कार्यवाही में अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी. जिला परिषद के पूर्व नाजिर राकेश कुमार को साक्ष्य उपलब्ध करा दिया गया है. उन्हें सुनवाई की अगली तारीख पर स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए