Live Updates

Bihar Breaking News LIVE: रोहित मांझी हत्या मामले में खुलासा, दो गिरफ्तार

Updated at : 19 Jul 2022 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News LIVE:  रोहित मांझी हत्या मामले में खुलासा, दो गिरफ्तार

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:38 PM. 19 Jul 229:38 PM. 19 Jul

चरवाहे की मौत

नालंदा- बिजली तार के चपेट में आने से चरवाहे की मौत, कराय परसुराय थाना क्षेत्र के कर्मा खंदा की घटना.

9:38 PM. 19 Jul 229:38 PM. 19 Jul

रोहित मांझी हत्या मामले में खुलासा

जमुई- सिंकन्दरा थाना क्षेत्र के कैलाश डैम इलाके में रोहित मांझी हत्या मामले में खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, अवैध संबंध को लेकर हत्या का मामला

9:38 PM. 19 Jul 229:38 PM. 19 Jul

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मधुबनी- साहरघाट थाना क्षेत्र में मासूम से दरिंदगी का मामला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

9:38 PM. 19 Jul 229:38 PM. 19 Jul

मौसम का अलर्ट 

बिहार के बक्सर, अरवल, नालंदा जिलों में येलो अलर्ट जारी, अगले चंद घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज, मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना

9:38 PM. 19 Jul 229:38 PM. 19 Jul

बिहार सरकार ने पटना HC के फैसले को SC में दी चुनौती

गोपालगंज शराबकांड मामले में बिहार सरकार ने पटना HC के फैसले को SC में दी चुनौती.

9:38 PM. 19 Jul 229:38 PM. 19 Jul

पटना SSP मानवजीत सिंह ढिल्लों के खिलाफ दिल्ली में FIR

पटना SSP मानवजीत सिंह ढिल्लों के खिलाफ दिल्ली के हौजखास थाने में FIR दर्ज RSS की PFI से तुलना वाले बयान को लेकर अश्विनी गुप्ता ने दर्ज कराया FIR.

9:38 PM. 19 Jul 229:38 PM. 19 Jul

एक लाख रुपए की छिनतई

पटना – बैंक से रुपए निकासी कर लौट रही महिला से एक लाख रुपए की छिनतई, पुलिस मामले की जाँच में जुटी, पालीगंज अनुमण्डल बाजार पर की घटना

9:38 PM. 19 Jul 229:38 PM. 19 Jul

जवान की सड़क हादसे में मौत

किशनगंज -पांजीपाड़ा में बीएसएफ के 152वीं बटालियन में तैनात जवान की सड़क हादसे में मौत, कर्नाटक का रहने वाला था सूरज,टाउन थाना क्षेत्र में एनएच 27 पर ट्रक की चपेट में आने से गई जान

9:38 PM. 19 Jul 229:38 PM. 19 Jul

दो ट्रक की टक्कर में दो लोग जख्मी

सीवान- मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भादा खुर्द में दो ट्रक की टक्कर में दो लोग जख्मी, सदर अस्पताल में घायलों का इलाज जारी.

9:38 PM. 19 Jul 229:38 PM. 19 Jul

आपसी विवाद में बुजुर्ग की पीटकर हत्या

नालंदा- आपसी विवाद में बुजुर्ग की पीटकर हत्या, राजगीर थाना क्षेत्र के वेलौआ गांव की घटना.

9:38 PM. 19 Jul 229:38 PM. 19 Jul

इंस्टिट्यूट की स्थापना नहीं होने पर कोर्ट नाराज 

पटना हाईकोर्ट में ट्राइबल रिसर्च इंस्टिट्यूट मामले में हुई सुनवाई. कोर्ट ने इंस्टिट्यूट की स्थापना नहीं होने पर की नाराजगी जाहिर. चीफ जस्टिस संजय करोल ने याचिका पर की सुनवाई.

9:38 PM. 19 Jul 229:38 PM. 19 Jul

किशनगंज के मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों का हंगामा

किशनगंज के मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों का हंगामा, बिना मान्यता के कोर्स संचालन और एडमिशन लेने का मामला, नाराज छात्रों ने तालाबंदी कर किया हंगामा.

9:38 PM. 19 Jul 229:38 PM. 19 Jul

मुजफ्फरपुर में दो लोगों की संदिग्ध मौत

मुजफ्फरपुर में दो लोगों की संदिग्ध मौत. देवरिया थाना क्षेत्र में मौत से मचा हड़कंप. जांच में जुटे सरैया डीएसपी राजेश शर्मा.

9:38 PM. 19 Jul 229:38 PM. 19 Jul

अंतराष्ट्रीय मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा

बेतिया पुलिस ने अंतराष्ट्रीय मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा, दिल्ली के कल्याणपुर से चोरी कर नेपाल सप्लाई करने के दौरान 30 लाख की कीमत का 127 मोबाईल बरामद

9:38 PM. 19 Jul 229:38 PM. 19 Jul

ताहिर 48 घंटे के पुलिस रिमांड पर

पटना के फुलवारी शरीफ मॉड्यूल मामले में पुलिस रिमांड, गिरफ्तार मरगुब दानिश ऊर्फ ताहिर को 48 घंटे के लिए रिमांड पर लिया, एएसपी मनीष कुमार ने दी जानकारी

3:30 PM. 19 Jul 223:30 PM. 19 Jul

पटना एयरपोर्ट लाया गया कैप्टन आनंद का पार्थिव शरीर

जम्मू कश्मीर में ग्रेनेड धमाके में शहीद हुए कैप्टन आनंद पार्थिव शरीर लाया गया पटना एयरपोर्ट. मंत्री सम्राट चौधरी, डीएम, एसएसपी ने दी श्रद्धांजलि. पुलिस सम्मान के साथ खगड़िया में होगा अंतिम संस्कार.

3:30 PM. 19 Jul 223:30 PM. 19 Jul

पटना हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती 

गोपालगंज जहरीली शराब कांड मामले में 9 दोषियों के फांसी की सजा रद्द करने के हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. 2016 में हुई 19 लोगों की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट जल्द ही सुनवाई करेगा.

3:30 PM. 19 Jul 223:30 PM. 19 Jul

पूर्णिया में रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार 

पूर्णिया जिलान्तर्गत सदर थाना के ASI संतोष कुमार एवं उसके सहयोगी (दलाल ) मो0 एनुल हक को 40 हजार रूपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

3:30 PM. 19 Jul 223:30 PM. 19 Jul

मोतीहारी में 10 लाख की लूट 

मोतीहारी में एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से अपराधियों ने हथियार के बल पर दिन दहाड़े लूटे 10 लाख से ज्यादा रुपये.

3:30 PM. 19 Jul 223:30 PM. 19 Jul

जमुई में कुएं से मिला चार शव 

जमुई के घुटवे गांव में कुएं से 4 शव मिला है. एक साथ 4 शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मृत लोगों में एक महिला और 3 बच्चों का शव शामिल है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जूट गई है.

3:30 PM. 19 Jul 223:30 PM. 19 Jul

बेतिया में सड़क हादसा, दो लोगों की मौत  

बेतिया के लौरिया में गाड़ी की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है. एक साथ दो लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंच रहे है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

3:30 PM. 19 Jul 223:30 PM. 19 Jul

राजीव नगर मामले में आज फिर होगी सुनवाई

राजीव नगर मामलें में आज पटना हाई कोर्ट में सुनवाई होने वाली है. नेपाली नगर में जिला प्रशासन 95 घरों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की थी, जिस पर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया था. आज बिजली कंपनी की तरफ से जवाब दाखिल किया जाना है.

3:30 PM. 19 Jul 223:30 PM. 19 Jul

हलवा खाने से 12 बच्चे बीमार 

बगहा के भैरोगंज के खेखरिया टोला में फेरीवाले हलवा बेच रहा था, जिससे दर्जनों बच्चों ने हलवा खाया था. हलवा खाने के बाद बच्चों क तबीयत खराब हो गई. फिलहाल बच्चों को अनु मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

3:30 PM. 19 Jul 223:30 PM. 19 Jul

सीएम आज कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण 

पटना में आज मुख्यमंत्री संवाद भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जहां सीएम नीतीश करेंगे कई योजना का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. 414 करोड़ की लागत से कई योजना का होगा लोकार्पण.

3:30 PM. 19 Jul 223:30 PM. 19 Jul

बिहार के पांच जिलों में भारी बारिश 

मौसम विभाग ने बिहार के पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. साथ ही तेज हवा के साथ वज्रपात के भी आसार है. पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, अररिया, किशनगंज में भी दिखेगा असर

8:23 AM. 19 Jul 228:23 AM. 19 Jul

मुजफ्फरपुर में डूबने से तीन युवकों की मौत 

मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना अंतर्गत पानापुर ओपी के बहादुरपुर घाट पर बूढ़ी गंडक में नहाने के दौरान तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई. वहीं एक युवक को बचा लिया गया. मृतक राहुल, शिवम व बादल कांटी के किशुनगर गांव के रहनेवाले थे. तीनों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच थी.

8:23 AM. 19 Jul 228:23 AM. 19 Jul

अस्पताल में अपराधियों ने चलाई गोली 

समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मुहल्ला स्थित एक निजी अस्पताल में चप्पल पहन कर आइसीयू में घुसने से मना करने पर बदमाशों ने गोली चला दी. बताया जाता है कि बदमाश उक्त अस्पताल में रंगदारी मांगने पहुंचे थे. रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने गोलीबारी की. इस घटना में अस्पताल में मौजूद एक महिला आंशिक रूप से जख्मी हो गयी.

8:23 AM. 19 Jul 228:23 AM. 19 Jul

अतहर व अरमान के रिमांड की अवधि बढ़ाने के लिए कोर्ट में अर्जी

पटना के फुलवारीशरीफ में पीएलएफआइ और एसडीपीआइ संगठन की आड़ में आतंकी गतिविधियां चलाने के आरोप में गिरफ्तार अतहर परवेज और अरमान मलिक ने 48 घंटे के पुलिस रिमांड में कई राज खोले हैं. पुलिस का कहना है कि जिन आरोपों में इन्हें गिरफ्तार किया गया था, वह सभी सही साबित हो रहे हैं. पुलिस अपना काम सही दिशा में कर रही है. पुलिस अब इन दोनों की रिमांड की अवधि बढ़ाने के लिए कोर्ट में अर्जी लगायेगी. पुलिस को इन दोनों से पूछताछ में इस पूरे आतंकी नेटवर्क के बारे में कई अहम जानकारियां मिली हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola