Bihar Breaking News LIVE: समस्तीपुर में छत गिरने से मजदूर की मौत, सिवान में भगदड़ से दो लोगों की मौत
Bihar Breaking News LIVE: सिवान के महेंद्र नाथ मंदिर में सावन की पहली सोमवारी के दिन भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
गंडक नदी में लापता किशोर का शव बरामद
मोतिहारी के सिकटिया गांव स्थित गंडक नदी में रविवार से लापता किशोर का शव सोमवार की सुबह एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया. पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दी.
ट्रक की ठोकर से एक की मौत, एक जख्मी
मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र के दरभंगा-जयनगर एनएच 527 बी पर सुगौना गांव के कतराही टोला के समीप ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर थाना क्षेत्र के पौना गांव निवासी राजकुमार साह (26) के रूप में हुई है.
50 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहां-सिसवनिया मार्ग में बरवाडीह पुल के समीप से 50 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही एक बाइक को जब्त कर लिया. गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के सिंघिया हिवन निवासी कुंदन कुमार के रूप में हुआ है. थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही हैं.
पटना में दिनदहाड़े महिला से लूट
पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में दिनदहाड़े अपराधियों ने महिला से लूट की घटना को अंजाम दिया. बाइक सवार अपराधियों ने यहां बैंक से लौट रही महिला से रुपये छीन लिए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
जम्मू कश्मीर में खगड़िया का जवान शहीद
जम्मू कश्मीर के पुंछ के मेंढर सेक्टर में हुए विस्फोट में खगड़िया के आनंद कुमार हुए शहीद. भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर थे कार्यरत. परबत्ता के शीरोमणि के रहने वाले थे कैप्टन आनंद. घटना की खबर से गांव में शोक की लहर.
पटना में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू
पटना में राष्ट्रपति पद के लिए विधानसभा के वाचनालय में शुरू हुई वोटिंग. बिहार विधानसभा में 242 विधायक करेंगे मतदान. सुरक्षा के लिए दर्जनों पुलिस पदाधिकारी और मजिस्ट्रेट किए गए तैनात. NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मी है राष्ट्रपति उम्मीदवार तो विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा है उम्मीदवार.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए