Live Updates

भागलपुर के बाद अब सीतामढ़ी में बम विस्फोट, पटना में प्रेम प्रसंग में युवक को चाकू से गोदकर मारा

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या

पटना में प्रेम प्रसंग में दो युवकों के बीच हुए विवाद में एक युवक की हत्या चाकू मारकर कर दी गई.शादाब (18) की हत्या सीने में चाकू मारकर की गइ है. पुलिस ने हत्यारे लड़के व उसके दोस्त समेत 2 युवकों को गिरफ्तार किया है.

सीतामढ़ी में बम विस्फोट

बिहार के सीतामढ़ी में खेल के दौरान कचरे के ढेर से बच्चों ने धोखे से बम उठा लिया. जमीन पर गिरते ही बम से धमाका हुआ जिसमें तीन बच्चे जख्मी हो गये. बच्चों का इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है. बेला थाना क्षेत्र के मुजौलिया गांव की ये घटना है.बता दें कि ऐसा ही धमाका भागलपुर के नाथनगर में लगातार तीन बार हुआ है. जिसके बाद दशहत का माहौल है.

दोहरे हत्याकांड में अनंत सिंह बरी

मोकामा के विधायक व बाहुबली नेता अनंत सिंह को दोहरे मर्डर केस में बरी कर दिया गया. बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश त्रिलोकी दुबे की अदालत ने ये फैसला सुनाया. साक्ष्य के अभाव में अनंत सिंह व दो अन्य आरोपितों को बरी किया गया.

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले: पशुपति पारस

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले इसकी मांग जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुलकर दोहराई तो पूरा जदयू कुनबा अपने नेता के समर्थन में उठ खड़ा हुआ. वहीं अब राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति पारस ने भी इस मांग का समर्थन किया है और विशेष राज्य के दर्जे या विशेष पैकेज की मांग की है. इसके लिए केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की भी बात की है.

बीपीएससी: दो विभागों के 68 पद बढ़े

बीपीएससी ने जिन दो विभागों की रिक्तियां जोड़ी है उनमें काराधीक्षक, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा)- वेतनमान -लेबल 9 और श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, श्रम संधान विभाग , वेतनमान- लेवल 7 शामिल है. आयोग ने पहले 555 सीट के लिए वैकेंसी निकाली थी. इस वैकेंसी की सीटों को फिर बढ़ाकर 726 किया गया था. अब इसमें 68 सीटें और बढ़ाकर कुल वैकेंसी की संख्या 794 कर दी गयी है.

भागलपुर के बाद अब सीतामढ़ी में बम विस्फोट, पटना में प्रेम प्रसंग में युवक को चाकू से गोदकर मारा

67वीं बीपीएससी परीक्षा में और पद जुड़े 

67वीं बीपीएससी परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है. आयोग ने अब 68 और पदों को इस वैकेंसी में जोड़ दिया है. यानी 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अब कुल सीटें बढ़ाकर 794 कर दी गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola