मोकामा में स्नान के दौरान गंगा नदी में डूब कर युवक की मौत, एसडीआरएफ टीम ने शव को खोज कर बाहर निकला
Bihar Breaking News: सीवान में पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला है. युवक ने फेसबुक पर लाइव होकर पुलिस से बचाने की गुहार लगायी थी. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
बरात में आये दो युवकों को अगवा कर रेता गला
बांका के चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलजोरी पंचायत के बियाही गांव में बरात आये दो युवकों को अगवा कर गला रेत दिया गया. इसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे ने मौके से लहूलुहान हालत में ही भाग कर अपनी जान बचायी.
मुजफ्फरपुर आइसक्रीम फैक्ट्री में ब्लास्ट
मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां आइसक्रीम फैक्ट्री में ब्लास्ट से अफरा-तफरी मच गई है. स्थानीय लोगों की माने तो इस घटना में कई लोग घायल हो गये है.
खगड़िया में बड़ा हादसा
खगड़िया में बेलदौर थाना के चक्रमनिया गांव के पास बस खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया जिसमे एक यात्री की मौत और दर्जनभर लोग जख्मी हो गए.
पटना में हत्या के विरोध में हंगामा
पटना के दो इलाके अशोक राजपथ एवं अनिशाबाद में अलग अलग हत्या के मामलों में लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया.
भाई ने बड़े भाई पर किया जानलेवा हमला
गोपालगंज के महम्मदपुर थान क्षेत्र के मंगोलपुर गांव में पौधा में पानी डालने से मना करने पर छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई पर फरसा से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करने में जुट गयी है.
गंगा नदी में डूब कर युवक की मौत
मोकामा. मरांची थाना क्षेत्र के त्यागी बाबा घाट पर 19 वर्षीय सौरभ कुमार की डूबकर जान चली गयी. यह हादसा बुधवार को हुआ. साथियों के साथ युवक गंगा स्नान के लिए गया था. स्नान के दौरान वह काफी गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी. एसडीआरएफ टीम ने शव को खोज कर बाहर निकला. पुलिस ने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ग्रामीणों का कहना है कि गंगा में गहरा पानी है. सेतु निर्माण कार्य को लेकर गंगा घाट खतरनाक हो गया है. मृत युवक मरांची गांव का निवासी था.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए