Bihar Breaking News: पटना में जल्द खुलेंगे आठ नये CNG पंप, रोजाना 48 हजार किलो सीएनजी की है खपत
Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ
पटना में जल्द खुलेंगे आठ नये CNG पंप, मार्च तक 20 हो जाएगी संख्या
पटना. सीएनजी वाहनों की संख्या बढ़ने से पटना में इसकी खपत भी बढ़ गयी है. पटना में रोजाना 48 हजार किलो सीएनजी की खपत हो रही है. इसके लिए पटना में कुल 12 सीएनजी पंप बनाए गये हैं. सीएनजी की खपत को देखते हुए पंप की संख्या भी बढ़ाने पर काम हो रहा है. मार्च तक 8 नये सीएनजी पंप शुरू किए जाने की योजना है. मार्च तक पटना में कुल 20 सीएनजी पंप हो जाएंगे.
खाद की किल्लत होगी दूर, पहुंचा पहला खेप
बिहार में किसानों के लिए अच्छी खबर है. राज्य में खाद की खैप आनी शुरू हो गयी है. कटिहार के गौशाला रेलवे रैक प्वाइंट पर 25 सौ क्विंटल खाद आ चुका है.
बीएसएससी की 14 दिसंबर को होने वाली प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त परीक्षा की काउंसिलिंग स्थगित
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने 14 दिसंबर को होने वाली प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त परीक्षा की काउंसिलिंग तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का फैसला किया है. कर्मचारी चयन आयोग ने 12 दिसंबर 2021 को इस संबंध में नोटिस जारी किया है.
24 घंटे में 21 मरीजों में कोरोना की पुष्टि
बिहार में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. बीते 24 घंटे में 21 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है. सबसे ज्यादा 15 मरीज पटना में मिले हैं. पॉजिटिव मरीजों में एक सात साल का बच्चा भी शामिल है.
सड़क हादसे में एक की मौत
बेगूसराय. ट्रेक्टर के चपेट में आने से एक बच्चे की मौत. मौके से ट्रेक्टर छोड़कर ड्राइवर फरार हुआ. शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी है. लाखो ओपी क्षेत्र के लालू नगर की है घटना.
बिहार सरकार का फरमान: शिलान्यास-उद्घाटन में माननीय को नहीं बुलाया तो होगी विभागीय कार्रवाई
बिहार ग्रामीण निर्माण विभाग ने एग्जिक्यूटिव इंजीनियरों और अधिकारियों को निर्देश जारी किया है. कहा गया है कि वे राज्य सरकार के शिलान्यास समारोह और उद्घाटन कार्यक्रम में निर्वाचित प्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से बुलाये. ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए