जमुई के जंगल से 1 क्विंटल विस्फोटक और हथियार बरामद, भागलपुर में कचरे पर रखा बम फूटा
Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ
जमुई के जंगल से 1 क्विंटल विस्फोटक और हथियार बरामद
जमुई पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान में बड़ी सफलता पाई है. झाझा थाना इलाके के जुड़पनिया जंगल में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक व हथियार बरामद किये हैं.अमोनियम नाइट्रेट से बनाया बम गड्ढे में ड्रम में भरकर रखा गया था. मास्केट और देसी पिस्टल भी पुलिस ने जब्त किया है. ऐसा माना जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिस के खिलाफ बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए ये सामग्री जुटाई थी.
तिलक समारोह में जा रही गाड़ी पलटी, तीन की मौत
नालंदा में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ. तिलक समारोह में शामिल होने जा रही गाड़ी गड्ढे में पलट गई जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सरमेरा थाना क्षेत्र के मीरनगर के पास हुए इस हादसे में लड़की के नाना, मौसा और पंडित की मौत हो गयी. सभी नालंदा से पटना जा रहे थे.
खुले में नमाज का मुद्दा बिहार में गरमाया
खुले में नमाज पढ़ने का मुद्दा गरमाया हुआ है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसपर पाबंदी की बात कही तो बिहार में भी इसे लेकर सियासत गरमा गयी है. भाजपा के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल का बयान सुर्खियों में है जिसमें उन्होंने सार्वजनिक जगहों पर नमाज पढ़ने पर रोक लगाये जाने की मांग की है. वहीं हाल में ही विधानसभा के अंदर वंदे मातरम गीत गाने का विरोध करने का मामला भी उन्होंने दोहराया.
जमुई में जंगल से अमोनियम नाइट्रेट व मास्केट बरामद
जमुई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट व मास्केट बरामद किया है. झाझा थाना के जुरपनिया जंगल से ये बरामदगी हुई है.
छात्र जनशक्ति परिषद ने साधु यादव का पुतला फूंका
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने अपने मामा साधु यादव के खिलाफ अब खुलकर मोर्चा खोल दिया है. तेज प्रताप यादव के संगठन छात्र जनशक्ति परिषद ने राबड़ी देवी के भाई साधु यादव (Sadhu Yadav) का पुतला फूंका और तेजस्वी यादव व उनकी पत्नी के खिलाफ किये बयानबाजी का विरोध जताया.

कूडे के ढेर पर रखे बम फटे
भागलपुर में कूडे के ढेर पर दो बम रखे गये थे. दो बच्चों ने खेल के दौरान बम को उठा लिया. बम विस्फोट होने के कारण बच्चे घायल हो गये. अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए