Bihar Breaking News: बोधगया ब्लास्ट केस में आठ जेबीएम आतंकी दोषी करार, सजा पर फैसला 17 को
Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ
बोध गया ब्लास्ट केस में 8 जेबीएम आतंकी दोषी करार
पटना: एनआईए स्पेशल कोर्ट ने बोध गया ब्लास्ट केस में 8 जेबीएम आतंकियों को दोषी करार दिया है, सजा पर फैसला अगली तारीख में होगी.
जमुई में वैक्सीन लगवाने के डर से घर से खेत में भागी महिला
जमुई जिले के सिकंदरा इलाके के लछुआड़ गांव में एक महिला को वैक्सीन लगाने जब स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो महिला डर से घर से खेत में भाग गई.
मुंगेर गोलीकांड मामला: एसआईटी की टीम जमालपुर थाना पहुंची
बिहार के चर्चित मुंगेर गोलीकांड मामले की जांच करने एसआईटी की टीम जमालपुर थाना पहुंची. घटना में जमालपुर पुलिस पर भी आरोप लगा है. जिस सिलसिले में एसआइटी की टीम यहां पहुंची.
बिहार पंचायत चुनाव: भोजपुर में निवर्तमान मुखिया के घर से मिले हथियार और शराब
बिहार पंचायत चुनाव का दस चरण समाप्त हो चुका है. अंतिम चरण के मतदान के पहले भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जिले के शाहपुर प्रखंड के बेलवनिया झौंवा पंचायत की निवर्तमान मुखिया के घर से शराब की बोतलें और हथियार बरामद हुई है. मतदान के ठीक पहले पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करके ये बरामद किया है. इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
प्रो. कुद्दुस को नोटिस
मिथिला विवि के कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने एमएम हक अरबी-फारसी विवि के कुलपति प्रो. कुद्दुस को 5.10 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है.
निवर्तमान मुखिया के घर से हथियार और शराब बरामद
भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. शाहपुर प्रखंड के बेलवनिया झौंवा पंचायत की निवर्तमान मुखिया पत्नी और पूर्व मुखिया हरेराम सिंह के घर से शराब और हथियार बरामद हुआ है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए