Live Updates

Bihar Breaking News Live: शोभा अहोतकर से नाराज विकास वैभव गये दो माह की छुट्टी पर

Updated at : 09 Feb 2023 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live: शोभा अहोतकर से नाराज विकास वैभव गये दो माह की छुट्टी पर

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की राजीनितक, क्राइम, मौसम व अन्य ताजा खबरों से अपडेट रहें प्रभात खबर डिजिटल के इस ब्रेकिंग लाइव के साथ जुड़कर. जानिए आज क्या है प्रदेश में आपके लिए खास खबरें...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:10 PM. 9 Feb 238:10 PM. 9 Feb

शोभा अहोतकर से नाराज विकास वैभव गये दो माह की छुट्टी पर

पुलिस महानिदेशक शोभा अहोतकर के व्यवहार से आहत आईपीएस अधिकारी विकास वैभव गये दो माह की छुट्टी पर चले गये हैं. उन्होंने आज ही सोशल साइट पर इस बात को लेकर पोस्ट किया था कि डीजी रैंक की अधिकारी शोभा अहोतकर ने उनसे गाली-गलौज किया है.

8:10 PM. 9 Feb 238:10 PM. 9 Feb

बिहार को मिले 7 ट्रेनी IPS : ASP बनाकर किया गया जिला अलॉट

भारतीय पुलिस सेवा के 7 ट्रेनी आईपीएस को बतौर ASP जिला अलॉट कर दिया है. इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. ये सभी ट्रेनी आईपीएस अधिकारी 2020 एवं 2021 बैच के हैं. इन सभी को राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद से प्रथम चरण का प्रशिक्षण समाप्त कर 29 सप्ताह के जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है.

8:10 PM. 9 Feb 238:10 PM. 9 Feb

भोजपुर डबल मर्डर कांड के मुख्य आरोपी असम से गिरफ्तार

भोजपुर पुलिस ने डबल मर्डर कांड के मुख्य आरोपी नौकर को असम के जोनाई इलाके से किया गिरफ्तार, आरोपी के पास सोने के जेवरात और कैश बरामद, बकाया को लेकर चाकू गोदकर की थी हत्या.

8:10 PM. 9 Feb 238:10 PM. 9 Feb

बिहार प्रशासनिक सेवा के 26 अधिकारियों का तबादला

बिहार प्रशासनिक सेवा के 26 अधिकारियों का तबादला किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है. उप सचिव स्तर एवं अपर समाहर्ता स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है.

8:10 PM. 9 Feb 238:10 PM. 9 Feb

बेगूसराय में एसपी ऑफिस के पास महिला से दो लाख की लूट

बेगूसराय में महिला से दो लाख की लूट. बाइक सवार लुटेरे रुपए छीनकर फरार. एसपी ऑफिस के पास दिनदहाड़े लूट.

1:38 PM. 9 Feb 231:38 PM. 9 Feb

पटना में दो गुटों की भिड़ंत में गोलीबारी, एक की मौत

पटना के अगमकुआ थाना क्षेत्र के पटना मसौढ़ी रोड में बस स्टैंड के समीप स्टैंड में वर्चस्व कायम रखने को लेकर दो गुट में गुरुवार की सुबह गोलीबारी शुरू हो गयी. इसमे कृपाशंकर सिंह की गोली लगने से मौत हो गयी. गोलीबारी की घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई है.

1:38 PM. 9 Feb 231:38 PM. 9 Feb

नालंदा में युवक की हत्या के बाद इलाके में बवाल

नालंदा के नूरसराय थाना के अनधन्ना मोड़ के पास एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. हत्या का आरोप मृतक युवक के दोस्त पर लगा है. आरोप है कि हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया था. गुरुवार को नूरसराय टेंपो स्टैंड के पास परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया.

1:38 PM. 9 Feb 231:38 PM. 9 Feb

गोपालगंज में मुखिया की गोली मारकर हत्या 

गोपालगंज के थावे थाना इलाके के फुलगुनी पंचायत के मुखिया की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. मृतक का नाम मोहम्मद कुरैश है. यह घटना थावे के नारायणपुर गांव की बतायी जा रही है. मुखिया के सिर में गोली लगी है. मुखिया की मौत अधिक खून बहने से हो गई.

1:38 PM. 9 Feb 231:38 PM. 9 Feb

पटना में बोरिंग रोड स्थित जदयू MLC के ठिकानों पर छापेमारी

बिहार की राजधानी पटना के बोरिंग रोड स्थित जदयू MLC राधाचरण सेठ और उनके करीबी सहयोगी के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जानकारी के अनुसार जदयू के विधान पार्षद राधा चरण साह और उनके पार्टनर अशोक प्रसाद (ब्रॉडसन के एमडी) के यहां गुरुवार को तीसरे दिन भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है.

1:38 PM. 9 Feb 231:38 PM. 9 Feb

CBSE: 10वीं व 12वीं का एडमिट कार्ड जारी

पटना. सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. विद्यार्थी स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते है. सीबीएसई ने वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए विंडो को लिंक को ओपेन कर दिया है. 15 फरवरी से कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थी की बोर्ड परीक्षा शुरू की जायेगी. सभी स्कूल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद विद्यार्थियों की साइन और फोटो अटैच करने के बाद ही एडमिट कार्ड जारी करेगा.

1:38 PM. 9 Feb 231:38 PM. 9 Feb

हिमाचल में लगी आग, झुलसने से बिहार के चार बच्चों की हुई मौत

हिमाचल प्रदेश के ऊना में भीषण आग लगी है. जिसमें बिहार के चार बच्चों की मौत हो गयी है. आग किन कारणों से लगी है, इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल पायी है. सभी मृतक बच्चे दरभंगा जिले के नंदापुरी गांव के रहने वाले बताये जा रहे है.

1:38 PM. 9 Feb 231:38 PM. 9 Feb

पटना में बेखौफ अपराधियों ने महिला समेत 4 लोगों को मारी गोली

बिहार की राजधानी पटना से अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर अपराधियों ने एक साथ चार लोगों को गोली मारी है. यह घटना पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके की बतायी जा रही है. अपराधियों ने ऊर्जा स्टेडियम के पास एक महिला से चेन स्नैचिंग के दौरान गोली मार दी. वारदात बीती रात करीब 1 बजे हुई है. हॉस्टल संचालिका समेत चार लोग घायल हो गये हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

8:46 AM. 9 Feb 238:46 AM. 9 Feb

मैट्रिक परीक्षा में अब आधा घंटा पहले केंद्र में करना होगा प्रवेश

पटना. बिहार बोर्ड ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 में सेंटर पर प्रवेश को लेकर बड़ा बदलाव किया है. 14 से 22 फरवरी तक चलने वाले मैट्रिक परीक्षा में अब स्टूडेंट्स को आधे घंटे पहले सेंटर पर प्रवेश कर लेना होगा. मैट्रिक परीक्षा में प्रथम पाली की परीक्षा 9:30 से 12:45 व द्वितीय पाली 1:45 से पांच बजे तक होगी. प्रथम पाली की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को नौ बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को 1:15 बजे दोपहर तक ही सेंटर के अंदर प्रवेश मिलेगा. इससे पहले परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले तक सेंटर पर प्रवेश मिलता था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola