Live Updates

Bihar Breaking News Live: मधेपुरा में अशफाक आलम के शो रुम में आईटी का रेड

Updated at : 28 Dec 2022 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live: मधेपुरा में अशफाक आलम के शो रुम में आईटी का रेड

Bihar Breaking News Live: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:57 AM. 28 Dec 2211:57 AM. 28 Dec

लखीसराय में बुर्जुग की गला काटकर हत्या

लखीसराय में

11:57 AM. 28 Dec 2211:57 AM. 28 Dec

सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली को दी श्रद्धांजली

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजली अर्पित की. इस दौरान सीएम नीतीश ने अरूण जेटली को याद करते कहा कि उनसे उनका व्यक्तिगत संबंध रहा है. मौके पर राज्यपाल फागू चौहान, डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव, विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, संसाधन मंत्री संजय कुमार झा आदि मौजूद थे.

11:57 AM. 28 Dec 2211:57 AM. 28 Dec

बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने किया मतदान

राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने पटना में बिहार निकाय चुनाव के लिए वोट डाले. उन्होंने मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षद के लिए बनाए गए तीन अलग-अलग ईवीएम में अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

11:57 AM. 28 Dec 2211:57 AM. 28 Dec

पूर्व नक्सली एरिया कमांडर कमलेश राम की गोली मारकर हत्या, सनसनी

अरवल के किंजर थाना क्षेत्र के आजाद नगर गांव में पूर्व नक्सली एरिया कमांडर कमलेश राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी है. घटना का कारण आपसी वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. बताया जाता हैं कि नक्सली संगठन से जुड़े होने के कारण कमलेश राम कई कांडों में अभियुक्ति था. 

11:57 AM. 28 Dec 2211:57 AM. 28 Dec

दूसरे के दरवाजे पर पहुंचा बछड‍़ा तो हुआ बवाल, मारपीट में पिता-पुत्र जख्मी

नवादा में दूसरे के दरवाजे पर गाय का बछड़ा क्या चला गया, दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें एक पक्ष की ओर से पिता-पुत्र घायल हो गए. दरअसल नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के सवैया गोपालपुर गांव में नीलम कुमार नामक एक व्यक्ति का बछड़ा खुलकर दूसरे के दरवाजे पर चला गया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इसमें एक पक्ष से पिता-पुत्र जख्मी हो गए. दोनों का इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है.

10:51 AM. 28 Dec 2210:51 AM. 28 Dec

बिहार में ट्रेनों की रफ्तार पर कुहासे ने लगायी ब्रेक,  विक्रमशिला, कुंभ एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें रद्द, तो आठ घंटे तक देरी से पहुंची दर्जनों ट्रेनें

10:22 AM. 28 Dec 2210:22 AM. 28 Dec

पटना के बिहटा में छात्र की गोली मारकर हत्या, चेहरे को ईंट से कूचा

पटना में बेखौफ अपराधियों ने राजधानी से सटे बिहटा में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली मारने के बाद अपराधियों ने छात्र के चेहरे को ईंट से कूच डाला. इसके बाद शव को बधार में फेंक दिया. राहगीरों की नजर जब शव पर पडी तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई. छात्र की पहचान रोहित कुमार के रूप में की गई है.

10:22 AM. 28 Dec 2210:22 AM. 28 Dec

एक दिवसीय दौरे पर 3 जनवरी को बिहार आएंगे जेपी नड्डा, करेंगे बैठक

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. 3 जनवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार पहुंच रहे हैं। वे बिहार के वैशाली से अपना दौरा शुरु करेंगे। जेपी नड्डा सभी लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे. 

10:22 AM. 28 Dec 2210:22 AM. 28 Dec

कटिहार में दो बाइक की टक्कर में महिला की मौत

कटिहार में दो बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई. तेज रफ्तार आ रही दो बाइक की सीधी टक्कर में यह दर्दनाक हादसा हुआ. महिला की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई.

9:57 AM. 28 Dec 229:57 AM. 28 Dec

शराब के लिए केमिकल सप्लाई करने वाली कंपनी का MR वाराणसी से गिरफ्तार

छपरा शराब कांड में एसआईटी को बडी सफलता मिली है. एसआईटी ने शराब के लिए केमिकल सप्लाई करने वाली कंपनी के MR को वाराणसी से गिरफ्तार किया है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच चल रही है.

9:57 AM. 28 Dec 229:57 AM. 28 Dec

सीवान में चेयरमैन प्रत्याशी के बेटे को मारी गोली

सीवान से चेयरमैन प्रत्याशी चंद्रावती के बेटे को गोली मारी गई है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है. आंदर नगर पंचायत से प्रत्याशी हैं चंद्रावती देवी.

9:57 AM. 28 Dec 229:57 AM. 28 Dec

पटना में BSSC पेपर लीक मामला में 2 solver कैलाश और राजेश रोशन गिरफ्तार

पटना में BSSC पेपर लीक मामला में 2 solver कैलाश और राजेश रोशन गिरफ्तार कर लिया गया है. पेपर लीक का मास्टरमाइंड पहले ही किया जा चूका है गिरफ्तार. EOU कर रही है पेपर लीक कांड की जांच.

9:32 AM. 28 Dec 229:32 AM. 28 Dec

पटना में दो जनवरी को सीएम के जनता दरबार का होगा आयोजन

पटना में नए साल पर सीएम के जनता दरबार का आयोजन होगा. इसमें केवल वो फरियादी शामिल होंगे जो कोविड टीका ले चुके हैं. ये आदेश कैबिनेच सचिवालय ने जारी किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola