Live Updates

Bihar Breaking News Live: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई का भागलपुर में निधन

Updated at : 27 Jan 2023 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई का भागलपुर में निधन

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:05 PM. 27 Jan 239:05 PM. 27 Jan

पटना में चाय पीने से चार लोग बीमार 

चाय की दुकान में चाय पी रहे चार लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. बेहोश होकर चारों दुकान के पास गिर पड़े. जिसके बाद आनन-फानन में चारों को अस्पताल ले जाया गया. चाय पीने के बाद जिनकी तबीयत खराब हुई उनमें एक महिला भी शामिल है. घटना पटना पालीगंज के लाला बंजारा गांव की है. जहां एक महिला और 3 पुरुष चाय पीने के बाद अचानक बेहोश हो गये.

9:05 PM. 27 Jan 239:05 PM. 27 Jan

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई का भागलपुर में निधन

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई निर्मल चौबे का निधन हो गया है. वो भागलपुर के JLNMCH के ICU में भर्ती थे. वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली है. आरोप है कि मंत्री के भाई दम तोड़ने से पूर्व छटपटा रहे थे. निधन के वक्त ICU में कोई डॉक्टर नहीं था. इस बात को लेकर अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया है.

9:05 PM. 27 Jan 239:05 PM. 27 Jan

सीवान का कुख्यात रॉबिन सिंह गिरफ्तार

सीवान का कुख्यात रॉबिन सिंह गिरफ्तार, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, हत्या, लूट और डकैती सहित कई गंभीर मामलों में पुलिस को थी तलाश

9:05 PM. 27 Jan 239:05 PM. 27 Jan

पटना में प्रतिमा विसर्जन के दौरान फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

पटना में देवी सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान भारी हंगामे की सूचना है. बताया जा रहा है कि गीत और नाच के दौरान दो गुटों में हुई हिंसक झड़प में फायरिंग भी हुई है. बताया जा रहा है कि झड़प में पटना विवि के छात्र शामिल थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

9:05 PM. 27 Jan 239:05 PM. 27 Jan

मोतिहारी पुलिस ने बंजरिया हत्याकांड का 12 घंटे के भीतर किया खुलासा

मोतिहारी पुलिस ने बंजरिया हत्याकांड का 12 घंटे के भीतर किया उद्भेदन, 4 अपराधियों को किया गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद.

9:05 PM. 27 Jan 239:05 PM. 27 Jan

KCR ने जदयू को दिया निमंत्रण, ललन सिंह जायेंगे हैदराबाद

KCR ने तेलंगाना सचिवालय के उदघाटन समारोह में जदयू को निमंत्रण भेजा है. 17 फरवरी को हैदाराबाद में विपक्षी नेताओं का जुटान होगा. जदयू की ओर से आ रही जानकारी के अनुसार इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं भी हो सकते हैं. उनके बदले ललन सिंह हैदराबाद जायेंगे.

3:13 PM. 27 Jan 233:13 PM. 27 Jan

मोतिहारी में स्कूल की टंकी में मिला शव, विद्यालय में हंगामा

मोतिहारी के आदापुर के माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर के रेन वाटर टंकी में डूबने से एक तीसरे कक्षा के छात्र की मौत हो गई है. आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों तक विद्यालय में हंगामा किया.

3:13 PM. 27 Jan 233:13 PM. 27 Jan

उपेंद्र कुशवाहा जहां जाना चाहते हैं वहां चले जाएं: सीएम नीतीश कुमार

उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी कमजोर नहीं हुई है. हम किसी का नुकसान नहीं करते है. इसके आगे सीएम ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जहां जाना चाहते हैं वहां चले जाएं. उनकी बातों का जवाब नहीं देना है.

3:13 PM. 27 Jan 233:13 PM. 27 Jan

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 21 एजेंडों पर लगी मुहर

बिहार सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में कुल 21 एजेंडों पर कैबिनेट की मुहर लगी है. कैबिनेट की बैठक में बजट सत्र पर मुहर लगी है. सरकार ने 24 फरवरी से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र बुलाया है.

3:13 PM. 27 Jan 233:13 PM. 27 Jan

उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फेंस कर बताया, कैसे हो रही पार्टी कमजोर

उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को यानि आज प्रेस कॉन्फेंस कर अपनी बात रखीं. उन्होंने ने बताया की कैसे जदयू कमजोर हो रहा है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मेरे बारे में कुछ बातें कही जा रही हैं. सीएम नीतीश कुमार ने भी उन बातों को बढ़ावा दिया है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मैं पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने की अपनी मांग दोहराता हूं ताकि अपनी बात रख सकूं.

3:13 PM. 27 Jan 233:13 PM. 27 Jan

औरंगाबाद में करंट लगने से एक की मौत, दो की हालत गंभीर

औरंगाबाद में सरस्वती पूजा के दौरान करंट की चपेट में आने से तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए. झुलसे बच्चों में एक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है.

3:13 PM. 27 Jan 233:13 PM. 27 Jan

बक्सर में युवती के साथ गैंगरेप से हड़कंप

बक्सर से बड़ी खबर सामने आ रही है. युवती के साथ गैंगरेप से हड़कंप मच गया है. यह घटना सिकरौल थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है. इस पूरे मामले की जांच बक्सर महिला थाना पुलिस कर रही है.

3:13 PM. 27 Jan 233:13 PM. 27 Jan

मुजफ्फरपुर में महिला ने तीन बच्चों के साथ की खुदकुशी

मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. एक महिला ने तीन बच्चों के साथ पोखर में कुदकर खुदकुशी की है. पोखर में चारों ने छलांग लगाई थी. अब तक SDRF की मदद से दो शव निकाले गये है. दो बच्चों के शव की तलाश जारी है. यह घटना कांटी के शहबाजपुर की बतायी जा रही है.

3:13 PM. 27 Jan 233:13 PM. 27 Jan

बेगूसराय में जनेऊ और मुंडन के दौरान हर्ष फायरिंग, तीन बच्चे घायल

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है, जहां जनेउ और मुंडन समारोह में गाना-बजाना के दौरान हर्ष फायरिंग की गयी है. जिसमें गोली के बारूद लगने से 3 बच्चे घायल हो गए. यह घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव की बतायी जा रही है.

8:47 AM. 27 Jan 238:47 AM. 27 Jan

नीतीश कैबिनेट की मीटिंग आज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैबिनेट की बैठक करेंगे. ये बैठक मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में होगी. बैठक में बिहार विधानमंडल के बजट सत्र समेत कई एजेंडे पर मुहर लग सकती है.

8:10 AM. 27 Jan 238:10 AM. 27 Jan

शराब की खाली बोतल फेंकने के विरोध करने पर मारपीट

गोपालगंज में शराब की खाली बोतल फेंकने के विरोध करने पर आरोपियों ने एक ही परिवार के पांच लोगों की जमकर पिटाई कर दी गई. वहीं एक किशोर को चाकू गोदकर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया है, जिससे उसकी स्थिति गंभीर है. वही लाठी डंडे से मारपीट कर अन्य चार लोगों को घायल कर दिया गया. फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में चल रहा है.

8:04 AM. 27 Jan 238:04 AM. 27 Jan

वाहन चोर गिरोह के सरगना समेत तीन गिरफ्तार

पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने लग्जरी कार चुराने वाले गिरोह के तीन शातिरों को पकड़ लिया है. उनकी निशानदेही पर चार कारें बरामद हुई हैं. आरोपितों की पहचान वैशाली के पहलेजा निवासी निखिल कुमार मिश्रा, राजापाकड़ निवासी रौशन कुमार और सारण के सोनपुर निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है. पुलिस अन्य छह की तलाश में वैशाली, सारण सहित दो अन्य जिलों में छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola