Bihar Breaking News Live: जेपी नड्डा आ रहे बिहार, 3 जनवरी को वैशाली में करेंगे सभा
Bihar Breaking News Live: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
जेपी नड्डा आ रहे बिहार, 3 जनवरी को वैशाली में करेंगे सभा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार आ रहे हैं. नड्डा 3 जनवरी को वैशाली में एक सभा को संबोधित करेंगे.
मेडिकल रिप्रजेंटेटिव उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार
छपरा के मशरक और इसुआपुर में जहरीली शराब में रसायन की सप्लाई करने वाली कंपनी के मेडिकल रिप्रजेंटेटिव को एसआईटी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से किया गिरफ्तार
फुलवरिया अंचलाधिकारी सस्पेंड
गोपालगंज के फुलवरिया अंचलाधिकारी सस्पेंड. लापरवाही के मामले में श्याम सुंदर राय सस्पेंड. बिहार सरकार के राजस्व सचिव ने की करवाई.
5 जनवरी से शुरू होगी नीतीश कुमार की यात्रा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा 5 जनवरी से शुरू होगी. हमेशा की तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बार भी अपनी यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण से करेंगे. एक माह तक चलेगी नीतीश कुमार की यात्रा.
28 से 31 दिसंबर तक सभी शिक्षण संस्थान बंद
बेगूसराय जिला में शीतलहर के मद्देनजर 28 से 31 दिसंबर तक सभी शिक्षण संस्थान बंद, डीएम रोशन कुशवाहा ने जारी किया आदेश.
हथियारबंद अपराधियों ने स्कूटी लूटी, विरोध करने पर मारी गोली
बिहटा में अपराधियों ने 24 घंटे में दो हत्याओं के बाद बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है. बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े बन्दूक की बल पर स्कूटी लूट की घटना को अंजाम दिया साथ ही लूट का विरोध करने पर गोली मारी. हत्या व लूट की घटना के बाद से लोगों ने पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए