Live Updates

Bihar Board, BSEB Inter Exam Admit Card 2021 : बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

Updated:
विज्ञापन

Bihar Board, BSEB Inter Exam Admit Card 2021: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए संशोधित डेटशीट जारी कर दी है और इसके साथ ही अब एडमिट कार्ड भी जारी हो गया. इससे पहले बोर्ड ने बताया था कि इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 का प्रवेश पत्र 16 जनवरी को जारी किया जाएगा. इस संबंध में समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि एडमिट कार्ड seniorsecondary.biharboardonline.com पर अपलोड होगा जो 31 जनवरी तक साइट पर मौजूद रहेगा. इसके लिए उन्‍हें यूजर आइडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा.

विज्ञापन

एडमिट कार्ड जारी

बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए संशोधित डेटशीट जारी कर दी है और इसके साथ ही अब एडमिट कार्ड भी जारी हो गया.

सर्वर ठप

एडमिट कार्ड जारी होने के ऐलान के बाद से ही बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट का सर्वर डाउन पड़ा हुआ है. माना जा रहा है कि सर्वर एडमिट कार्ड जारी होने तक खराब ही रहेगा.

31 जनवरी तक Website पर रहेगा एडमिट कार्ड

बिहार बोर्ड ने बताया कि इंटरमीडिएट का एडमिट कार्ड (Admit Card) 31 जनवरी तक वेबसाइट पर अपलोड रहेगा. एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स इसी एडमिट कार्ड के आधार परीक्षा मेन बैठ सकते हैं. एक फरवरी से शुरू हो रही इंटर वार्षिक परीक्षा इस साल 13 फरवरी तक आयोजित होगी.

कॉलेज से ले एडमिट कार्ड

बोर्ड ने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधान अपने संस्थान के परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड समिति द्वारा उपलब्ध कराये गये यूजर आइडी एवं पासवर्ड के माध्यम से वेबसाइट से डाउनलोड कर हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ परीक्षार्थी को प्राप्त करायेंगे. साथ ही सभी स्टूडेंट्स अपने शिक्षण संस्थान के प्रधान से संपर्क कर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर लेंगे.

इन छात्रों का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि सेंटअप परीक्षा में अनुपस्थित छात्रों का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा. जो परीक्षार्थी सेंटअप परीक्षा में पास हुए हैं, उनका ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.

HelpLine number जारी

ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर 0612- 2230039 एवं 2235161 पर संपर्क कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola