बिहार प्रशासनिक सेवा के 66 अधिकारियों का हुआ तबादला, मिली नयी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

बिहार प्रशासनिक सेवा के 66 अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी दी गयी है. मंसूर आलम मुंगेर में नये जिला पंचायती राज पदाधिकारी बनाये गये हैं. वहीं सहरसा,सीवान और शिवहर में नये उपविकास आयुक्त की तैनाती की गयी है.
पटना: बिहार प्रशासनिक सेवा के 66 अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी दी गयी है. मंसूर आलम मुंगेर में नये जिला पंचायती राज पदाधिकारी बनाये गये हैं.वहीं सहरसा,सीवान और शिवहर में नये उपविकास आयुक्त की तैनाती की गयी है. सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की है.
अधिसूचना के मुताबिक अतुल कुमार वर्मा को शिवहर, संजय कुमार निराला को सहरसा और भूपेंद्र प्रसाद यादव सीवान का उपविकास आयुक्त बनाया गया है. जिन अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है उनमें वरीय उपसमाहर्ता स्तर के अधिकारी हैं.
वरीय उपसमाहर्ता के पद पर तैनात अनिल कुमार, अमन प्रीत सिंह, अनिषा भारती, निशिकांत, डॉ. अनुपमा कुमारी और अभिलाषा सिन्हा को पटना के वरीय उपसमहार्ता के पद पर तबादला किया गया है.
वरीय उपसमाहर्ता के पद पर तैनात कुमारी आरती को सहकारिता विभाग में ओएसडी,रेणु कुमारी ग्रामीण विकास विभाग में ओएसडी, नयना को सहायक निदेशक आइसीडीएस, मेनका सिंह ओएसडी खान विभाग, शाहजहां उपसचिव शिक्षा विभाग और अनिल कुमार उपसचिव ऊर्जा विभाग के पद पर ट्रांसफर किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










