बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 जिलों में नये डीडीसी हुए तैनात

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Sep 2021 8:39 AM

विज्ञापन

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आइएएस अधिकारियों का तबादला किया है. 12 जिलों में नये डीडीसी की तैनाती की गयी है. इन जिलों में शिवहर, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, नालंदा, कैमूर, गोपालगंज, रोहतास, बेतिया, सहरसा, अरवल, भागलपुर और मधेपुरा के नाम हैं.

विज्ञापन

पटना. राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आइएएस अधिकारियों का तबादला किया है. 12 जिलों में नये डीडीसी की तैनाती की गयी है. इन जिलों में शिवहर, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, नालंदा, कैमूर, गोपालगंज, रोहतास, बेतिया, सहरसा, अरवल, भागलपुर और मधेपुरा के नाम हैं.

शिवहर के डीडीसी विशाल राज को मधुबनी का डीडीसी, लखीसराय के डीडीसी अनिल कुमार को पश्चिमी चंपारण का डीडीसी, मनिहारी के एसडीओ आशुतोष त्रिवेदी को मुजफ्फरपुर का डीडीसी, आरा सदर के एसडीओ वैभव श्रीवास्तव को नालंदा का डीडीसी बनाया गया है.

दानापुर के एसडीओ विनोद दुहन को शिवहर का डीडीसी, मधुबनी के एसडीओ अभिषेक रंजन को गोपालगंज का डीडीसी, बगहा के एसडीओ शेखर आनंद को रोहतास का डीडीसी बनाया गया है. मोहनिया की एसडीओ अमिषा वैंश्य को अरवल का डीडीसी बनाया गया है.

जहानाबाद के एसडीओ निखिल धनराज को लखीसराय का डीडीसी, पटना सदर एसडीओ को मधेपुरा का डीडीसी, नरकटियागंज की एसडीओ शाहिला को सहरसा का डीडीसी, जमुई की एसडीओ प्रतिभा रानी को भागलपुर का डीडीसी बनाया गया है.

नवीन पटना सदर के नये एसडीओ

2019 बैच के आठ आइएएस अधिकारियों की तैनाती एसडीओ के पद पर की है. सौरभ सुमन यादव को मोतिहारी सदर, प्रीति को बांका, खुशबु गुप्ता को मुंगेर, नवीन कुमार को पटना सदर, यतेंद्र कुमार पाल को नवगछिया, विक्रम विरकर को दानापुर, प्रियंका रानी को विक्रमगंज, दीपक कुमार मिश्रा को बगहा व स्पर्श गुप्ता को दरभंगा सदर का एसडीओ नियुक्त किया गया है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन