बिदुपुर-कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल पर अब नहीं चल सकेंगे वाहन, डीएम वर्षा सिंह ने जारी किया आदेश

Updated:
विज्ञापन
Bidupur Ganga Bridge

बिदुपुर-कच्ची दरगाह ब्रिज

Bidupur Kacchi Dargah Six Lane Bridge traffic Ban: वैशाली के बिदुपुर-कच्ची दरगाह ग्रीन फील्ड सिक्स लेन पुल के निर्माण काम को सुरक्षित और तेज गति से पूरा करने के लिए प्रशासन ने पुल के एक हिस्से पर अगले आदेश तक सभी तरह की आवाजाही पर रोक लगा दी है. सुरक्षा के लिए 24 घंटे पुलिस तैनात रहेंगे.

विज्ञापन

Bidupur Kacchi Dargah Six Lane Bridge traffic Ban: बिदुपुर-कच्ची दरगाह ग्रीन फील्ड सिक्स लेन केबल-स्टे पुल पर अगले आदेश तक गाड़ियों और लोगों के आने-जाने पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है. वैशाली की डीएम वर्षा सिंह के निर्देश पर यह बड़ा फैसला लिया गया है. इस निर्माणाधीन पुल के पाया संख्या-23 से पाया संख्या-67 के बीच इस समय बहुत तेजी से काम चल रहा है. ऐसे में वहां काम कर रहे इंजीनियरों, मजदूरों की सुरक्षा और किसी भी तरह के एक्सीडेंट के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने इस पूरे हिस्से को ब्लॉक कर दिया है. यह कार्रवाई बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के सचिव के निर्देश और निर्माण एजेंसी की रिक्वेस्ट पर की गई है.

तीन शिफ्टों में 24 घंटे तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

पुल पर इस पाबंदी को कड़ाई से लागू करने के लिए डीएम ने पहले से जारी आदेश में बदलाव करते हुए नए मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है. अब प्रतिदिन तीन शिफ्टों में मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसर 24 घंटे तैनात रहेंगे. अधिकारियों को साफ निर्देश है कि किसी भी हाल में पुल पर ट्रैफिक चालू नहीं होना चाहिए.

अगर कोई व्यक्ति या शरारती तत्व जबरन पुल पार करने की कोशिश करता है या हंगामा करता है, तो उसे तुरंत पकड़कर कानूनी कार्रवाई के लिए हाजीपुर के एसडीओ और सदर के एसडीपीओ को रिपोर्ट भेजी जाएगी.

हर घंटे व्हाट्सएप पर देनी होगी फोटो

इस पाबंदी को जमीन पर उतारने के लिए बिदुपुर और राघोपुर के बीडीओ, अंचल अधिकारी (CO) के साथ-साथ बिदुपुर और रुस्तमपुर थाने की पुलिस को लगातार पेट्रोलिंग करने को कहा गया है. सुरक्षा व्यवस्था की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया गया है. ड्यूटी पर तैनात सभी मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसरों को हर घंटे अपनी मौजूदगी और पुल की ताजा स्थिति का फोटो ‘वैशाली ला एंड आर्डर’ व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करना अनिवार्य होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लापरवाही पर गिरेगी गाज

डीएम वर्षा सिंह ने साफ कर दिया है कि अगर इस आदेश को लागू करने में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की तरफ से थोड़ी भी लापरवाही मिली, तो उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही जिला प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए काम पूरा होने तक कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल की तरफ जाने का प्रयास न करें और इसकी जगह दूसरे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन दो जिलों के बीच का सफर होगा आसान, 82 करोड़ होंगे खर्च, बनेगा नया बाईपास

अब 2500 स्कूटी सवार महिला सिपाही रखेंगी मनचलों पर नजर, सरकार ने जारी की गाइडलाइन

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन