चालक-खलासी को बंधक बना सीमेंट लदा ट्रक लूटे

Updated:
विज्ञापन

आरा : जिले के नगर थाना क्षेत्र के धरहरा के समीप से अपराधी सीमेंट लदा ट्रक लेकर भाग निकले. इस दौरान अपराधियों ने चालक और खलासी को बंधक बना लिया और ट्रक में ही उन्हें पकड़ कर रखा और ट्रक लेकर भागा. शेरघाटी के समीप खलासी और चालक को गाड़ी से फेंक दिया, जिसके बाद […]

विज्ञापन

आरा : जिले के नगर थाना क्षेत्र के धरहरा के समीप से अपराधी सीमेंट लदा ट्रक लेकर भाग निकले. इस दौरान अपराधियों ने चालक और खलासी को बंधक बना लिया और ट्रक में ही उन्हें पकड़ कर रखा और ट्रक लेकर भागा.

आपके शहर में

विज्ञापन
शेरघाटी के समीप खलासी और चालक को गाड़ी से फेंक दिया, जिसके बाद चालक द्वारा इसकी सूचना ट्रक मालिक और पुलिस को दी गयी. पुलिस की तत्परता से घेराबंदी कर ट्रक सहित तीनों अपराधियों को धर दबोचा गया और ट्रक बरामद कर लिया गया.
गया के आमस थाना क्षेत्र से ट्रक की बरामदगी की गयी तथा तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से हथियार भी जब्त किया गया. अभी तक इस मामले में चालक द्वारा सूचना स्थानीय थाने को दी गयी है. मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. वहीं गया के आमस में भी मामला दर्ज किया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन