करेंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आरा/पीरो : भोजपुर जिले के ईमादपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईमादपुर गांव में सोमवार को 11 हजार वोल्ट प्रवाहित विद्युत तार की चपेट में आने से पप्पू शर्मा नामक एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक पप्पू शर्मा रोहतास जिले के कच्छवा थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमपुर गांव का निवासी है. जानकारी के अनुसार पप्पू शर्मा दुर्गा […]
विज्ञापन
आरा/पीरो : भोजपुर जिले के ईमादपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईमादपुर गांव में सोमवार को 11 हजार वोल्ट प्रवाहित विद्युत तार की चपेट में आने से पप्पू शर्मा नामक एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक पप्पू शर्मा रोहतास जिले के कच्छवा थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमपुर गांव का निवासी है.
जानकारी के अनुसार पप्पू शर्मा दुर्गा पूजा पंडाल में सजावट करने के लिए ईमादपुर आया हुआ था. सोमवार को वह एक घर की छत पर सजावट का काम कर रहा था तभी पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट प्रवाहित विद्युत तार की चपेट में आ गया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों द्वारा पप्पू शर्मा को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मामले की सूचना मिलने के बाद दनवार पंचायत के पंचायत सचिव पिंटू राय के साथ गांव के दर्जनों लोग ईमादपुर पहुंचे और मृतक की दयनीय पारिवारिक स्थिति का हवाला देते हुए प्रशासन और पूजा समिति से मृतक के परिजनों को समुचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की. इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार मृतक पप्पू शर्मा के पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है. तीन भाइयों में सबसे बड़ा पप्पू शर्मा ही अपनी कमाई से अपने परिवार का भरण- पोषण करता था. पप्पू शर्मा की मौत की खबर से इब्राहिमपुर स्थित उसके घर में कोहराम मच गया है. पूरे परिवार का रो- रो कर बुरा हाल है. परिवार के सामने अब आर्थिक संकट मंडराने लगा है. मौत के बाद पूरे घर में मातम पसर गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










