स्मार्ट क्लास से बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव : प्रखंड प्रमुख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Sep 2019 1:43 AM (IST)
विज्ञापन

गड़हनी : बिहार उन्नयन योजना के अंतर्गत नव उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हदियाबाद में स्मार्ट क्लास का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख अनिता देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रखंड प्रमुख ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार की यह योजना निश्चित तौर पर बच्चों के मानसिक विकास को गति देगा. साथ-ही-साथ नयी-नयी विधि […]
विज्ञापन
गड़हनी : बिहार उन्नयन योजना के अंतर्गत नव उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हदियाबाद में स्मार्ट क्लास का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख अनिता देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रखंड प्रमुख ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार की यह योजना निश्चित तौर पर बच्चों के मानसिक विकास को गति देगा.
साथ-ही-साथ नयी-नयी विधि से सीखने-सिखाने का माहौल बनेगा. प्रधानाध्यापक ने कहा कि स्मार्ट क्लास बच्चों का सर्वांगीण विकास में सहायक होगा. समाजसेवी निर्मल यादव ने कहा कि इस योजना का व्यापक असर बच्चों के दूरगामी भविष्य पर पड़ेगा.
वहीं, शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रमुख अनिता देवी व प्रमुख प्रतिनिधि निर्मल यादव ने सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं को कलम व डायरी देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि भूषण सिंह ने की. इस अवसर पर शिक्षा समिति सदस्य रीता देवी, समाजसेवी नंद किशोर शर्मा, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सैकड़ों बच्चे उपस्थिति थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




