अफवाहों की सूचना तुरंत पुलिस को दें : एएसपी

Updated:
विज्ञापन

सरैंया : बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में 19 मई को लोकसभा चुनाव में अफवाह को लेकर दो समुदायों के बीच हुई गाली-गलौज से पूरे गांव में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया था, जिसे लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच दोनों समुदायों के लोगों […]

विज्ञापन

सरैंया : बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में 19 मई को लोकसभा चुनाव में अफवाह को लेकर दो समुदायों के बीच हुई गाली-गलौज से पूरे गांव में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया था, जिसे लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच दोनों समुदायों के लोगों को समझा-बुझाकर हालात काबू में कर एक बहुत बड़ी घटना को टाल दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन
लेकिन उस दिन से गांव में बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर मंगलवार को गांव स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें एएसपी अभियान नीतीन कुमार, एसडीपीओ पंकज कुमार, बीडीओ अनिता कुमारी, थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, एसआइ अवधेश कुमार, मनोज कुमार और गांव के प्रबुद्ध लोगों में मदन सिंह आदि लोगों ने भाग लिया. बैठक में एएसपी ने अफवाह फैलाकर समाज को तोड़नेवाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत में छोड़ा नहीं जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन