जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंको : तेजस्वी कहा- ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको ”चाचा” ने ठगा नहीं

भोजपुर / गड़हनी : देश के जुमलेबाज और धोखेबाज सरकार को उखाड़ने की जरूरत है. पांच वर्ष में सिर्फ जनता को धोखा दिया गया. बीजेपी के सरकार में जितने घोटाले हुए, किसी की सरकार में नहीं हुए थे. हमलोग धर्म व अधर्म, गरीबों के हक और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे है. इसको बचाना […]
भोजपुर / गड़हनी : देश के जुमलेबाज और धोखेबाज सरकार को उखाड़ने की जरूरत है. पांच वर्ष में सिर्फ जनता को धोखा दिया गया. बीजेपी के सरकार में जितने घोटाले हुए, किसी की सरकार में नहीं हुए थे. हमलोग धर्म व अधर्म, गरीबों के हक और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे है. इसको बचाना है, तो बीजेपी को भगाना होगा. खाते में 15 लाख और बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कर सरकार बनाये थे. लेकिन, सिर्फ जुमला ही रह गया.
मुख्यमंत्री नीतीश सरकार पर कटाक्ष करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पलटू चाचा सृजन घोटाला और मुजफ्फरपुर बलिका गृह के दोषियों को छिपाने के लिए महागठबंधन की सरकार आने देना नहीं चाहते हैं. झूठे केस में बीजेपी के साथ मिलकर पलटू चाचा ने मेरे पापा लालू प्रसाद को जेल में भेजवा दिया. वहीं, अपने आदमी जगन्नाथ मिश्रा को रिहा करा दिया गया. इस मौके पर महागठबंधन प्रत्याशी राजू यादव ने कहा कि गरीबों के हक और संविधान की तोड़ने की कोशिश की जा रही है. इसे होने नहीं देंगे. लेकिन, इसके लिए आप लोगों का साथ चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










