फायरिंग कर बरातियों से की लूटपाट

Updated:
विज्ञापन

आरा/पीरो : भोजपुर जिले में अब अपराधी बरातियों को भी अपना निशाना बना रहे हैं. लगातार दो दिनों से पीरो थाना क्षेत्र में बरातियों से लूटपाट, फायरिंग और मारपीट की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं. दो दिन पहले पीरो थाना क्षेत्र के बहरी महादेव मंदिर पर शादी करने आये बरातियों को निशाना बनाया गया. […]

विज्ञापन

आरा/पीरो : भोजपुर जिले में अब अपराधी बरातियों को भी अपना निशाना बना रहे हैं. लगातार दो दिनों से पीरो थाना क्षेत्र में बरातियों से लूटपाट, फायरिंग और मारपीट की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं. दो दिन पहले पीरो थाना क्षेत्र के बहरी महादेव मंदिर पर शादी करने आये बरातियों को निशाना बनाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
वहीं दूसरे दिन बुधवार को पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिटोला गांव में आयी एक बरात में शामिल बरातियों पर हथियारबंद लोगों ने अचानक हमला कर लूटपाट की और प्रतिकार करने पर दूल्हा के भाई समेत कई अन्य बरातियों को जख्मी कर दिया. इस दौरान हथियारबंद बदमाशों ने दहशत पैदा करने के लिए हवाई फायरिंग भी की.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि अगिआंव बाजार थाने के जोबराडीह निवासी राजद के जिला उपाध्यक्ष चंदेश्वर सिंह के बेटे की बरात हरिटोला गांव में बैजनाथ सिंह यहां गयी थी. बुधवार की सुबह करीब तीन बजे सभी बराती समियाना में मौजूद थे तभी दस पंद्रह की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने बरातियों पर अचानक हमला कर लूटपाट शुरू कर दी.
बरातियों ने जब इसका प्रतिकार किया तो बदमाशों ने दूल्हा के फुफेरे भाई सुशील कुमार यादव के साथ मारपीट करते हुए उनके गले से लगभग तीन लाख रुपये कीमत की सोने की चेन जबरन छीन लिया. इस दौरान बदमाशों ने दूल्हा के सगे भाई चंदन कुमार सिंह, चचेरे भाई मणिशंकर समेत कई अन्य लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया.
बाद में ग्रामीणों के जुटने पर हथियारबंद बदमाश भाग खड़े हुए. भागने के दौरान बदमाशों की एक स्कूटी मौके पर ही छूट गयी. इधर इस मामले को लेकर राजद नेता चंदेश्वर सिंह ने पीरो थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें दस लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और जांच कर रही है. दो दिनों से बरातियों पर हो रहे हमले को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन