ePaper

कृषि मंत्री ने चलाया जन संपर्क अभियान

Updated at : 08 May 2019 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने चलाया जन संपर्क अभियान

आरा : लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह के समर्थन में प्रदेश के कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने महाजन टोली नंबर एक व महादेवा रोड में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की. डॉ कुमार ने कहा कि पहली बार इस […]

विज्ञापन

आरा : लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह के समर्थन में प्रदेश के कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने महाजन टोली नंबर एक व महादेवा रोड में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की. डॉ कुमार ने कहा कि पहली बार इस जिले में सांसद के रूप में आरके सिंह आये हैं, जिन्होंने जिले की विभिन्न योजनाओं के द्वारा गरीब परिवारों को लाभ पहुंचाया है.

वहीं कृषि, सड़क के साथ आरा, बिहिया व कोइलवर रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण उन्होंने कराया. बिजली के क्षेत्र में काफी बड़ी उपलब्धि उनके कारण हुई है. पहले की सरकार सिर्फ घोषणा करती थी. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दोगुना वोट से आरके सिंह को जिताएं ताकि दूसरी बार नरेंद्र मोदी बहुमत से प्रधानमंत्री बन सकें. जब तक देश का नेतृत्व मजबूत नहीं होगा, तब तक देश, राज्य व जिला मजबूत नहीं होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ काम किया है. महागठबंधन के पास न नीति है, न नियत है ,न विकास का कोई खाका है. इस अवसर पर डॉ रमेश कुमार सिन्हा, धर्मेंद्र सिंह, हरेराम चंद्रवंशी, विभु जैन, रणविजय चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी, मुन्ना कुशवाहा, मायाशंकर चंद्रवंशी,अमित तिवारी, मुन्ना साह, आलोक कुमार सहित भाजपा, जदयू व लोजपा के कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन