ePaper

प्रत्याशियों के व्यय पर रखें पैनी नजर : प्रेक्षक

Updated at : 07 May 2019 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
प्रत्याशियों के व्यय पर रखें पैनी नजर : प्रेक्षक

आरा : सामान्य प्रेक्षक, जिलाधिकारी संजीव कुमार एवं उप विकास आयुक्त शशांक शुभंकर ने मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति तथा अभ्यर्थी व्यय कोषांग का औचक निरीक्षण किया. एमसीएमसी कोषांग में उपस्थित कर्मियों से टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित हो रहे चुनाव संबंधी खबरों , पेड न्यूज, चैनलों पर आयोजित डिबेट , विज्ञापन के प्रमाणीकरण एवं प्रसारण […]

विज्ञापन
आरा : सामान्य प्रेक्षक, जिलाधिकारी संजीव कुमार एवं उप विकास आयुक्त शशांक शुभंकर ने मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति तथा अभ्यर्थी व्यय कोषांग का औचक निरीक्षण किया. एमसीएमसी कोषांग में उपस्थित कर्मियों से टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित हो रहे चुनाव संबंधी खबरों , पेड न्यूज, चैनलों पर आयोजित डिबेट , विज्ञापन के प्रमाणीकरण एवं प्रसारण के बारे में जानकारी प्राप्त की.
नोडल पदाधिकारी एमसीएमसी कोषांग द्वारा टेलीविजन पर राष्ट्रीय, प्रादेशिक एवं लोकल केबल चैनल की स्थिति एवं विज्ञापन के प्रसारण एवं सर्टिफिकेशन के बारे में अवगत कराया गया. उन्होंने बताया कि जिले में लोकल केबल चैनल बंद है.
इसलिए विज्ञापन के प्रसारण एवं पेड न्यूज की मॉनीटरिंग सिर्फ राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक चैनलों पर ही किया जा सकता है. साथ ही सोशल मीडिया द्वारा होनेवाले प्रचार एवं प्रिंट मीडिया में प्रकाशित विज्ञापन के प्रकाशन के संदर्भ में रिपोर्टिंग कार्य तथा उम्मीदवारों के खर्च में जोड़े जाने के बारे में जानकारी प्राप्त की.
इसके बाद अधिकारियों की टीम ने व्यय कोषांग में उपस्थित अकाउंट टीम द्वारा किये जा रहे कार्यों तथा रैली जुलूस सार्वजनिक सभा आदि के कवरेज तथा उम्मीदवारों के खर्च मैं जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की.
वज्रगृह और इवीएम सिलिंग स्थल का प्रेक्षक ने लिया जायजा : वहीं दूसरी ओर सामान्य प्रेक्षक हरसहाय मीणा ने अधिकारियों की टीम के साथ बाजार समिति अवस्थित वज्रगृह एवं इवीएम सिलिंग के लिए तैयार किये गये स्थल का जायजा लिया. इस दौरान विधानसभावार तैयार किये जा रहे वज्रगृह का भौतिक सत्यापन किया. साथ ही सामान्य प्रेक्षक ने वज्रगृह की तैयारी को लेकर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप कई सुझाव भी दिये.
इस अवसर पर मतगणना केंद्र का भ्रमण कर विधानसभा वार अद्यतन स्थिति का जायजा लिया. बाजार समिति भ्रमण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर अरुण प्रकाश, जिला पंचायत राज पदाधिकारी गिरिजेश कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग कमलेश कुमार सहित, सहायक निर्वाची पदाधिकारी कुमार मंगलम तथा कोषागार पदाधिकारी भानुप्रताप सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के उपस्थिति में हुआ इवीएम मशीन का द्वितीय रैंड माइजेशन : इसके अलावे कृषि भवन अवस्थित एनआइसी में इवीएम का सामान्य प्रेक्षक हर सहाय मीणा और जिला निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार ने उम्मीदवार एवं उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में द्वितीय रेंडमाइजेशन का कार्य किया. इसके द्वारा इवीएम का बूथवार निर्धारण किया गया. इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ- साथ कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन