वर्चस्व को लेकर फौजी की हुई हत्या
Updated at : 15 Apr 2019 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा/आरा : आरा/बड़हरा/सरैंया. भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में आतंक का पर्याय बना शंकर दयाल सिंह उर्फ फौजी की हत्या कर शव को सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में फेंक दिया गया. पुलिस को शव को कब्जे में कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. आतंक […]
विज्ञापन
छपरा/आरा : आरा/बड़हरा/सरैंया. भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में आतंक का पर्याय बना शंकर दयाल सिंह उर्फ फौजी की हत्या कर शव को सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में फेंक दिया गया.
पुलिस को शव को कब्जे में कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. आतंक का पर्याय इस कदर हावी था कि दियारा इलाकों के सोन व गंगा नदी में मछली मारने वाले मछुआरे तथा बालू घाट पर बालू उत्खनन करनेवाले लोगों ने मौत के बाद राहत की सांस ली है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार बड़हरा थाने के फरना गांव निवासी शंकर दयाल सिंह उर्फ फौजी फौज में नौकरी करता था. नौकरी के दौरान ही वह एके-47 लेकर भाग गया था. इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था.
उसने अपराध की दुनिया में प्रवेश किया और धीरे-धीरे दियारा इलाकों का आतंक बन गया. वर्ष 2000 से ही वह अपराध की दुनिया में प्रवेश किया. बड़हरा थाने में पहला केस अपराध का दर्ज किया गया था. उसके बाद से ही फौजी अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह बन गया.
वर्ष 2016 के 2 अगस्त को पटना जिले के अमनाबाद तथा सुअरमरवा बालू घाट पर दो गुटों में जमकर गोलियां चली थीं. इसमें पटना के तत्कालीन एसएसपी मनु महाराज के साथ इस गुट के लोगों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें फौजी भाग निकला था. इस घटना में कई लोग मारे भी गये थे.
इस दौरान वर्चस्व की लड़ाई में पटना जिले के सिपाही गुट तथा फौजी गुट के साथ वर्षों से विवाद चला आ रहा है. वर्चस्व की इस लड़ाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई जानें भी जा चुकी हैं.
इस गोलीबारी की घटना में कोइलवर थाना क्षेत्र के पचरूखिया कला गांव निवासी एक युवक की जान भी चली गयी थी. हालांकि फौजी की हत्या को लेकर उनके पुत्र नीरज कुमार सिंह के बयान पर रिविलगंज थाने में 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
बेटे द्वारा दिये गये आवेदन में बताया गया है कि वह और उसके पिता शंकर दयाल सिंह उर्फ फौजी रिविलगंज थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में गेहूं की कटनी थ्रेसर के करवा रहा था तभी 10-12 की संख्या में हथियारबंद अपराधी आ धमके और उसके पिता की धारदार हथियार व गोली मारकर हत्या कर दी.
घटना की सूचना आग की तरह पूरे जिले में फैल गयी. फौजी के घर फरना गांव में लोगों की भीड़ जुट गयी. इधर सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों को सूचना मिलते ही लोग घटनास्थल की ओर चल दिये.
पति की मौत के बाद बच्चों व पत्नी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल : शंकर दयाल सिंह उर्फ फौजी के तीन बच्चे हैं. इनमें नीरज कुमार सिंह और धीरज कुमार सिंह दो पुत्र हैं. वहीं पुत्री रीना कुमारी है. पति की मौत के बाद पत्नी विजांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.
पुलिस पर गोली चलाने के मामले में भाई व पुत्र जा चुके हैं जेल : 2 अगस्त, 2016 को दियारा इलाके में छापेमारी करने गयी पुलिस के साथ फौजी गिरोह ने गोलियां चलायीं. इस घटना में पुलिस के जवान बाल-बाल बच गये थे. इस मामले में पटना पुलिस ने फौजी के भाई कृष्णा सिंह, बेटा नीरज कुमार सिंह तथा धीरज कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जबकि फौजी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था. उसी समय से पुलिस को उसकी तलाश थी.
शंकर दयाल सिंह उर्फ फौजी का आपराधिक इतिहास इस प्रकार है
वर्ष 2000 में बड़हरा थाने में अपहरण का मामला
कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के बलुआ में बैंक लूटने का मामला
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में गोलीबारी की घटना
बड़हरा थाने में आर्म्स एक्ट का मामला
धोबहा ओपी में आर्म्स एक्ट का मामला
पटना जिले के अमनाबाद में दो गुटों में गोलीबारी
बड़हरा थाने में आर्म्स एक्ट का मामला सहित दर्जनों मामले दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




