मालगाड़ी से टकरायी बाइक के उड़े परखचे, सवार बचा

Updated:
विज्ञापन

आरा /बिहिया : बिहिया रेलवे स्टेशन से पूरब बिहिया नगर के सूर्य मंदिर छठ तालाब के पास सोमवार को दोपहर में सामने से आ रही मालगाड़ी से बाइक टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखचे उड़ गये. लेकिन, हादसे में बाइक सवार बच गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ […]

विज्ञापन

आरा /बिहिया : बिहिया रेलवे स्टेशन से पूरब बिहिया नगर के सूर्य मंदिर छठ तालाब के पास सोमवार को दोपहर में सामने से आ रही मालगाड़ी से बाइक टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखचे उड़ गये. लेकिन, हादसे में बाइक सवार बच गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी, जबकि बाइक सवार वहां से भाग निकला.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहिया स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवान घटनास्थल पर पहुंचे और बाइक के कल-पुर्जों को जब्त कर लिया. घटना दोपहर लगभग 12:50 बजे की बतायी जा रही है.

जानकारी के अनुसार, बिहिया नगर के कटेया रोड की ओर से एक बाइक सवार ट्रैक पार कर रहा था. इसी दौरान उसकी बाइक डाउन ट्रैक में फंस गयी. सवार बाइक को निकालने में जुटा ही था कि अचानक डाउन ट्रैक पर बक्सर की ओर से आरा की तरफ तेज गति से जा रही मालगाड़ी आती दिखी. जोर लगाने के बाद भी जब बाइक नहीं निकली तो सवार बाइक छोड़कर वहां से भाग निकला. इस क्रम में मालगाड़ी बाइक को रौंदते हुए आगे निकल गयी.
टक्कर के बाद मालगाड़ी में बाइक का कुछ हिस्सा फंस गया जो कि दूर तक घिसटते हुए चला गया. मालगाड़ी से टक्कर के बाद बाइक का इंजन, चक्का समेत अन्य सभी हिस्से दूर-दूर तक बिखरे रहे. आरपीएफ ने बताया कि पुराने मॉडल की हीरो होंडा बाइक थी, जिसका नंबर प्लेट गायब है. बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर बाइक मालिक का पता लगाया जा रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन