आरा : अपराधियों ने जवान को मारी गोली, एक अपराधी धराया

Updated:
विज्ञापन

आरा : भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत चौकीपुर बांध के समीप सोमवार की शाम अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें अपराधियों ने भोजपुर डीआईयू टीम के एक जवान शिव कुमार को गोली मार दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए भाग रहे अपराधी को गोली मार दी और […]

विज्ञापन
आरा : भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत चौकीपुर बांध के समीप सोमवार की शाम अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें अपराधियों ने भोजपुर डीआईयू टीम के एक जवान शिव कुमार को गोली मार दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए भाग रहे अपराधी को गोली मार दी और उसे गिरफ्तार कर लिया.
पकड़ा गया आरोपित नागेंद्र यादव बताया जाता है, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा चितकुंडी गांव का निवासी है. इसके ऊपर हत्या, लूट, डकैती, छिनतई सहित कई मामले दर्ज हैं. घायल जवान की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. दोनों का इलाज शहर के एक प्राइवेट क्लिनिक में चल रहा है.
पुलिस को सूचना मिली थी कि चार-पांच अपराधी चौकीपुर तथा जगजीवन हाल्ट के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं.
सूचना मिलते ही डीआईयू की टीम तथा स्थानीय पुलिस अपराधियों की घेराबंदी को लेकर मौके पर पहुंच गयी. जैसे ही अपराधी बाइक से चौकीपुर बांध के समीप पहुंची टीम द्वारा उन्हें घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की गयी. इस दौरान अपराधी की गोली से एक जवान जख्मी हो गया. वहीं जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को भी गोली लगी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन