युवक को छुड़ाने के लिए थाने पर धावा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

थाने से जबरन जख्मी युवक को छुड़ा ले गये बिहिया (आरा) : पुलिस अभिरक्षा में लूट की घटना के आरोपित महादलित युवक की जमकर की गयी पिटाई से आक्रोशित महादलित महिलाओं व पुरुषों ने शनिवार को बिहिया थाने पर हमला कर दिया. इस दौरान महादलित समुदाय के लोगों ने जबरन थाने से उठा कर जख्मी […]
विज्ञापन
थाने से जबरन जख्मी युवक को छुड़ा ले गये
बिहिया (आरा) : पुलिस अभिरक्षा में लूट की घटना के आरोपित महादलित युवक की जमकर की गयी पिटाई से आक्रोशित महादलित महिलाओं व पुरुषों ने शनिवार को बिहिया थाने पर हमला कर दिया. इस दौरान महादलित समुदाय के लोगों ने जबरन थाने से उठा कर जख्मी आरोपित को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया जिसको लेकर बिहिया थाना कुछ देर तक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. महादलित लोगों ने इस क्रम में आरोपित को ले जाने से रोकने पर एक पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार से हाथापाई भी की जिससे थाना परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही. आक्रोशित लोगों के थाने पर धावा बोलने के दौरान थाने पर नाममात्र की पुलिस तैनात थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










