Bharat Jodo Yatra Bihar Live: बिहार में पहले पड़ाव पर पहुंचा भारत जोड़ो यात्रा, पहले दिन उमड़ा जन सैलाव
Bharat Jodo Yatra Bihar Live Updates, 5 January 2023: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का बिहार में पहला दिन है. यात्रा आज बांका से शुरू हो चुकी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग यात्रा के साथ जुड़ रहे हैं. खरगे आज बांका के मंदार पर्वत से पदयात्रा को रवाना किये.
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने थमाया झंडा, बिहार में भारत जोड़ो यात्रा शुरू





कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बांका से आज भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की. इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता समेत आम लोग मौजूद थे.

मंदार पर्वत बांका(बिहार) में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत.
पहुंचे खरगे, कतार में लगे कांग्रेसी



पटना से उड़ा खरगे का विमान
पटना से उड़ा खरगे का विमान. करीब आधे घण्टे में उतरेंगे मंदार. अद्वैत मिशन स्कूल के कैंपस में उतरेंगे खरगे. यहां से मंदिर जाएंगे. वहां पूजा कर के यात्रा शुरू करेंगे.

बांका के मंदार पर्वत से शुरू होने वाले भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए बिहार पहुंचने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे जी का पटना एयरपोर्ट पर पुष्प एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत करते हुए.

हर रास्ते से आ रहे लोग, दिखने लगा जन सैलाव



भगवान मधुसूदन सज कर तैयार, खरगे करेंगे पूजा



जुटने लगे लोग




करीब 1 बजे मंदार पहुंचेंगे मलिकार्जुन खरगे
मलिकार्जुन खरगे करीब 1 बजे मंदार पहुंचेंगे. यहां भगवान मधुसुधन की पूजा करेंगे और फिर कार्यक्रम स्थल पर आकर सम्बोधित करेंगे. यहां दो मंच तैयार किए गए हैं.. एक पर खड़गे समेत प्रदेश स्तर के नेता. दूसरे पर जिला स्तर के नेता. पूरे बिहार में 1250 किलोमीटर की होगी यात्रा. सीमांचल के क्षेत्रों में यात्रा नहीं जाएगी, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया सहित अन्य जगहों के कांग्रेसी भागलपुर में ही शामिल होंगे.
राजद और जदयू ने यात्रा में हिस्सा लेने से किया इनकार
कांग्रेस की इस यात्रा को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी जदयू कांग्रेस की पदयात्रा में भाग नहीं लेगी. इसके साथ ही लालू प्रसाद की राष्ट्रीय जनता दल ने भी कह दिया कि उनकी पार्टी के कोई भी नेता कांग्रेस की यात्रा में वह भी शामिल नहीं होंगे, जबकि बिहार की सरकार में यह दोनों पार्टियां कांग्रेस के सहयोगी के रूप में कार्य कर रही है, लेकिन इसके बावजूद इन दोनों पार्टियों का कहना है कि यह कांग्रेस की अपनी रैली है, इसलिए वह इस रैली में शामिल नहीं होंगे.
समापन पर मौजूद रहेंगे राहुल गांधी
बिहार कांग्रेस के पद यात्रा के समापन पर राहुल गांधी एक जनसभा में शामिल हो सकते हैं. राहुल गांधी बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के समापन समय तक अपनी यात्रा को पूरी कर लेंगे. इसके बाद यह माना जा रहा है कि बिहार में कांग्रेस की इस पदयात्रा के पटना पहुंचने पर एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा. उसमें कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हो सकती हैं, लेकिन इसको लेकर अभी कुछ भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
पहले दिन मात्र 7.3 किलोमीटर की होगी यात्रा
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज मात्र 7.3 किलोमीटर की होगी. बिहार में आज की भारत जोड़ो यात्रा मंदार से शुरू होकर बाराहाट ढाकामोड़ तक जाएगी. इसके इसके बाद कल यह यात्रा ढाकामोड़ से चलकर बांका होते हुए सर्वोदय नगर बांका तक 19 किलोमीटर का सफर तय करेगी. इसके बाद अगले दिन यह यात्रा सर्वोदय नगर से चलकर अमरपुर होते हुए संत पथिक स्कूल भागलपुर तक जाएगी, फिर भागलपुर से चलकर वाया रतनगंज सलेमपुर होते हुए हबीबपुर तक यात्रा की जाएगी. इसके बाद अबेपुर चौक से चलकर गाड़ीपुर भागलपुर तक 22.8 किलोमीटर की यात्रा कांग्रेसी तय करेंगे. वही दस दिसंबर को गाड़ीपुर से चलकर खगड़िया तक यह यात्रा की जाएगी.
बांका के मंदार पर्वत से शुरू होगी पदयात्रा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज यानी पांच जनवरी से बिहार में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करेंगे. खरगे आज बांका के मंदार पर्वत से पदयात्रा को रवाना करेंगे. इसको लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वाहन करीब 11:30 पर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के कई नेता प्रदेश अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद सिंह समेत तमाम नेता एवं कार्यकर्ता सहित एक लाख की संख्या में लोग मौजूद रहने की संभावना जताई जा रही है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

