Bhagalpur news फिजिकल की तैयारी में युवाओं को हो रही परेशानी

Updated at : 22 Apr 2025 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news फिजिकल की तैयारी में युवाओं को हो रही परेशानी

मुरारका कॉलेज व कृष्णानंद ग्राउंड में छात्र-छात्राएं पुलिस व होमगार्ड की तैयारी को लेकर फिजिकल की तैयारी करते हैं, उन्हें परेशानी होती है.

विज्ञापन

सुलतानगंज मुरारका कॉलेज व कृष्णानंद ग्राउंड में छात्र-छात्राएं पुलिस व होमगार्ड की तैयारी को लेकर फिजिकल की तैयारी करते हैं, लेकिन नौकरी की तैयारी कर रहे इन युवाओं को मैदान में समुचित सुविधा नहीं मिलने से परेशानी हो रही है. मुरारका कॉलेज मैदान में थोड़ी बारिश में ही ग्राउंड में पानी जमने से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. दौड़ लगाने सहित कई फिजिकल कार्य में समुचित सुविधा नही मिल पाती है. सैनिक संगठन सुलतानगंज के संयोजक पूर्व सैनिक पंकज कुमार शर्मा ने परेशानी को लेकर युवाओं से बात कर समस्या जाना. सोमवार को कई युवा व युवतियों ने बताया कि ग्राउंड में समुचित व्यवस्था होनी चाहिए. युवाओं ने कहा कि कई बार जनप्रतिनिधियों से मांग की गयी है.कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. मुर्शिद खान ने बताया कि बरसात में जल जमाव रहता है. सैनिक संगठन के संयोजक पूर्व सैनिक पंकज कुमार शर्मा ने भरोसा दिलाया कि जनप्रतिनिधियों से मिलकर समस्या समाधान की दिशा में पहल किया जायेगा, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर सुविधा मिल सके.विधायक प्रो ललित नारायण मंडल ने कहा कि समस्या समाधान की दिशा में पहल की जायेगी.

मजदूरी के दौरान करंट लगने से युवक घायल

नवगछिया गोपालपुर थाना क्षेत्र गोसाईगांव के बिरजू यादव, रामचंद्र यादव सोमवार को रंगरा थाना भवानीपुर स्थित काली मंदिर के पास काली घाट पोखर में चल रहे कार्य में मजदूरी कर रहा था, तभी अचानक उसे बिजली का करंट लग गया. करंट लगते ही रामचंद्र मौके पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि रामचंद्र मजदूरी कर परिवार चलाता है और काली घाट पोखर के सौंदर्यीकरण कार्य में पिछले कुछ दिनों से लगा हुआ था. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां से परिजन एंबुलेंस में मायागंज अस्पताल के लिए निकल गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन