BHAGALPUR : सुलतानगंज बहियार में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से युवती घायल, मायागंज रेफर

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

बिजली विभाग के लापरवाही के कारण डेढ़ साल से हाईटेंशन तार ठीक नहीं करने पर शिवनंदनपुर गांव के युवती तार के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई.

विज्ञापन

सुलतानगंज, भागलपुर से प्रतिनिधि की रिपोर्ट :

बिजली विभाग के लापरवाही के कारण डेढ़ साल से हाईटेंशन तार ठीक नहीं करने पर शिवनंदनपुर गांव के युवती तार के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो जाने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई.घटना भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के मसदी पंचायत वार्ड नम्बर आठ के शिवनंदनपुर विंद टोला के वहियार का है हाईटेंशन तार 33 हजार पावर का तार लगभग डेढ़ साल से लावारिस अवस्था में गिरने पर आज एक युवती चपेट में आ गई. युवती गंभीर रूप से घायल हो जाने के बाद आनन फानन में ग्रामीणों ने ईलाज के लिए रेफर अस्पताल सुलतानगंज लाया .जहां डाक्टर ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. मामले में मसदी मुखिया प्रतिनिधि सुभाष यादव एवं ग्रामीणों ने बताया कि मसदी पंचायत वार्ड नम्बर आठ के शिवनंदनपुर विंद टोला के वहियार में हाईटेंशन तार 33 हजार पावर लगभग डेढ़ साल से लावारिस अवस्था में खेत में गिरने था. युवती का पहचान वीणा कुमारी,उम्र 14 वर्ष पिता चमन बिंद साकिन शिवनंदनपुर के रुप मे हुआ है. यह हाईटेंशन तार 33 हजार का लगभग डेढ़ साल से लावारिस अवस्था में एक खेत के बहियार में गिरा था उसको दुरस्त करने के लिए ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग को लिखित आवेदन देने पर विभाग के द्वारा जांच पड़ताल करने के बाबजूद हाईटेंशन तार को ठीक नहीं करने पर आये दिन घटना होते रहती है और विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं जा रही है.और कहा कि हाईटेंशन तार ठीक नहीं होने आज यह युवती वीणा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई.

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन