हरियाणा में फंसे मजदूरों ने घर जाने को मांगी मदद, सोनू सूद ने कहा-तैयार रहें

नारायणपुर के आसाटोल (भवानीपुर) के रहनेवाले लगभग 35 मजदूरों को न ट्रेन मिली और न ही ट्रेन तक पहुंचने के साधन मिल सके. वहां काम बंद पड़ा है और आमदनी बंद है.
भागलपुर : नारायणपुर के आसाटोल (भवानीपुर) के रहनेवाले लगभग 35 मजदूरों को न ट्रेन मिली और न ही ट्रेन तक पहुंचने के साधन मिल सके. वहां काम बंद पड़ा है और आमदनी बंद है. सभी हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में फंसे हैं. किसी ने मजदूरों को बताया कि अपनी समस्या को लिख कर ट्विट कर दें, सोनू सूद से मदद मिल जायेगी. लेकिन किसी मजदूर को ट्विटर के बारे में पता ही नहीं था.
इसके बाद इस काम में हरियाणा के ही रहनेवाले प्रशांत राव ने मदद की. मजदूरों की तस्वीर के साथ ट्विट करते हुए फिल्म एक्टर सोनू सूद को टैग कर दिया. सोनू सूद ने उन्हें तैयार रहने का भरोसा दिलाया है, ताकि उन्हें घर भेज सकें. मजदूरों ने प्रभात खबर को बताया कि लॉकडाउन लगने से कुछ दिन पहले ही वे लोग हरियाणा में मजदूरी करने गये थे. लॉकडाउन लगने से काफी दिक्कत हो गयी.
कुछ-कुछ काम मिला, जिससे भोजन का इंतजाम हो पाया. घर आने के लिए सभी परेशान हैं. स्पेशल ट्रेन का पता ही नहीं चल रहा है. हरियाणा में धर्मेंद्र कुमार, जगदीश शर्मा, बोली शर्मा, मंटू शर्मा, मुकेश शर्मा, सिकंदर शर्मा, लालो शर्मा, गयास शर्मा, सुखदेव शर्मा, रंजन शर्मा, ब्रजेश, अनिल, रामशरण आदि फंसे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




