Bhagalpur news कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाने का कार्य शुरू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jan 2025 6:08 AM
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नवगछिया रेलवे स्टेशन पर कोच पोजीशन बताने वाले डिस्प्ले बोर्ड लगाने का कार्य शुरू हो गया है
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नवगछिया रेलवे स्टेशन पर कोच पोजीशन बताने वाले डिस्प्ले बोर्ड लगाने का कार्य शुरू हो गया है. वर्षों से राहगीरों को ट्रेन पकड़ने के दौरान कोच का सही पोजीशन नहीं पता होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को अपनी बोगी खोजने में कठिनाई होती थी. कई बार यात्रियों को दौड़ कर ट्रेन में चढ़ना पड़ता था, जिससे कुछ लोग चोटिल हो जाते थे और कई बार दूसरे कोच में चढ़ना पड़ता था. यह समस्या लंबे समय से यात्रियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ था. डिस्प्ले बोर्ड लगने से यात्रियों को उनके कोच की सही जानकारी स्टेशन पर ही मिल जायेगी, जिससे ट्रेन पकड़ने की प्रक्रिया सुगम और सुरक्षित हो सकेगी. यह कार्य अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहा है. नवगछिया स्टेशन का आधुनिकीकरण भी किया जा रहा है.
मुख्य पार्षद ने वार्ड का लिया जायजा, सड़क-नाला की दी स्वीकृति
सुलतानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड में लोगो की सुविधा को लेकर सड़क व नाला निर्माण की स्वीकृति दी जा रही है. रविवार को वार्ड 9, 10 व 11 का नप के मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने पार्षदों के साथ निरीक्षण किया. मुख्य पार्षद ने बताया कि निरीक्षण के दौरान वार्ड 11 में अभी भी जलजमाव रहता है, बीते कई वर्षों से नाला निर्माण नहीं किया गया था, जिससे लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. निरीक्षण में मुख्य पार्षद ने बताया कि नाला निर्माण की स्वीकृति दी गयी, ताकि जलजमाव का समाधान हो सके. वार्ड 10 में पंचायत के समय से अभी तक कच्ची सड़क पर ही लोग आवाजाही करते थे. पक्की सड़क की स्वीकृति दी गयी. वार्ड नौ में एक महत्वपूर्ण सड़क की भी स्वीकृति दी गयी है. मौके पर नवीन कुमार बन्नी, विभूति कुमार विकल, सुभाष कुमार व जेई घनश्याम कुमार सहित संबंधित वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










