ePaper

Weather Forecast: भागलपुर में 20 और 21 अप्रैल को मिलेगी गर्मी से राहत, 23 से 40 डिग्री के पार होगा पारा

Updated at : 18 Apr 2022 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast: भागलपुर में 20 और 21 अप्रैल को मिलेगी गर्मी से राहत, 23 से 40 डिग्री के पार होगा पारा

Weather Forecast: भागलपुर में 20 और 21 अप्रैल को बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. हालांकि, 23 अप्रैल से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार होने की संभावना है.

विज्ञापन

Weather Forecast: बिहार में लू और तपिश ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है. इस साल भागलपुर के सबौर और सुपौल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने हॉट डे घोषित किया है. बांका, खगड़िया, कटिहार समेत कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है. वहीं, 20 अप्रैल से थोड़ी राहत मिलने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है.

भागलपुर : 20 और 21 अप्रैल को बारिश की संभावना

भागलपुर और आसपास के इलाकों में 19 अप्रैल से आंशिक रूप से बादल छाने लगेंगे. वहीं, 20 और 21 अप्रैल को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. साथ ही बारिश या गरज के साथ बौछारें या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. वहीं, 22 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. इसके बाद 23 और 24 को आसमान साफ होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जायेगी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जायेगा.

फारबिसगंज : अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे रहने की संभावना

अररिया के फारबिसगंज और आसपास के इलाकों में आज 18 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा. वहीं, 19 और 21 अप्रैल को आंशिक रूप से बाद छाये रहेंगे. वहीं, 20 और 22 अप्रैल को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. साथ ही बारिश या गरज के साथ बौछारें या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. हालांकि, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक होने की संभावना जतायी गयी है.

पूर्णिया : 20 और 22 अप्रैल को बारिश या गरज के साथ पड़ेंगी बौछारें

पूर्णिया और आसपास के इलाकों में 18 और 19 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. जबकि, 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. साथ ही बारिश या गरज के साथ बौछारें या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. वहीं, 23 और 24 अप्रैल को भी आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे रहने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है.

सुपौल : 20और 22 अप्रैल को बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना

सुपौल और आसपास के इलाकों में 18 और 19 अप्रैल को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. वहीं, 20 और 22 अप्रैल को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. साथ ही बारिश या गरज के साथ बौछारें या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. जबकि, 21, 23 और 24 अप्रैल को भी बादल छाये रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या इससे कम रहने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन