bhagalpur news. 5064 शिक्षकों के फोल्डर की जांच अप्रैल से, फर्जी शिक्षक पर होगी कार्रवाई

Updated at : 25 Mar 2026 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. 5064 शिक्षकों के फोल्डर की जांच अप्रैल से, फर्जी शिक्षक पर होगी कार्रवाई

शिक्षकों के 5064 फोल्डरों की होगी जांच.

विज्ञापन

जिले के स्कूलों में कार्यरत फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई शुरू हो सकती है. दरअसल, अप्रैल में 5064 शिक्षकों के फोल्डर की जांच शुरू होगी. जांच में फर्जी शिक्षक को लेकर खुलासा हो सकता है. इस बाबत बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व निगरानी विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई.

बता दें कि पूर्व में कोर्ट के निर्देश के बाद जिले से 5064 शिक्षकों के फोल्डर ऑफलाइन माध्यम से पटना भेजा गया था. उन फोल्डरों की जांच प्रक्रिया को धरातल पर उतारने की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है. बताया जा रहा कि अप्रैल से नगर निगम क्षेत्र के ब्लाक रिसोर्स सेंटर पर जांच शुरू होगी. प्रत्येक दिन दो प्रखंड के फोल्डर का जांच होगा. पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से की जायेगी. जांच के दौरान सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित फोल्डर की सीडी के साथ 38 बिंदुओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें. उन दस्तावेजों का मिलान 5064 फोल्डरों से किया जायेगा. इस प्रक्रिया में जो शिक्षक फर्जी पाये जायेंगे. उनकी सूची तैयार की जा रही है. हालांकि कुछ शिक्षकों ने पहले ही नौकरी छोड़ दी है. उनका भी सूची तैयार की जा रही है.

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन