bhagalpur news. मारवाड़ी महाविद्यालय के दो कैडेट का सम्मान, आरडी कैंप में चयन पर अभिनंदन
मारवाड़ी कॉलेज के दो एनसीसी कैडेट पार्वती कुमारी व अपर्णा राज का चयन रिपब्लिक डे कैंप 2026, नई दिल्ली के लिए हुआ था
मारवाड़ी कॉलेज के दो एनसीसी कैडेट पार्वती कुमारी व अपर्णा राज का चयन रिपब्लिक डे कैंप 2026, नई दिल्ली के लिए हुआ था. इसे लेकर गुरुवार को महाविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर दोनों कैडेट का अभिनंदन किया गया.
समारोह का उद्घाटन 23 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रितेश मोहन, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय कुमार झा व डॉ एके दत्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कर्नल रितेश मोहन और डॉ संजय कुमार झा ने पार्वती कुमारी व अपर्णा राज को मेडल और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया. दोनों कैडेट ने मंच से रिपब्लिक डे कैंप के अपने अनुभव साझा किये. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ संजय कुमार झा ने अमर कुमार, साथी मंडल, पार्वती कुमारी, अनुषा प्रिया, मो परवेज, रूबी कुमारी व खुशी कुमारी को भी मेडल देकर सम्मानित किया. ये सभी कैडेट आरडी-टू तक पहुंचे थे. हालांकि, फाइनल चयन में स्थान नहीं बना सके.
प्राचार्य डॉ झा ने कैडेटों को निरंतर अभ्यास करते रहने और अगले वर्ष अधिक संख्या में रिपब्लिक डे कैंप में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. कर्नल रितेश मोहन ने एनसीसी के मूलमंत्र एकता व अनुशासन का उल्लेख करते हुए कैडेटों को उसी भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया. उन्होंने कॉलेज की एनसीसी गतिविधियों की सराहना करते हुए विशेष रूप से एनसीसी पदाधिकारी कैप्टन राजेश नंदन की नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की. कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन डॉ संजय कुमार जायसवाल ने किया. एनसीसी गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए