Bhagalpur News: पत्नी के वियोग में बीच सड़क पर आत्मदाह की कोशिश

Published by : SANJIV KUMAR Updated At : 24 Apr 2025 1:15 AM

विज्ञापन

शरीर पर पेट्रोल डाल जला रहा था लाइटर, ट्रैफिक पुलिस ने देखते ही पकड़ा

विज्ञापन

शरीर पर पेट्रोल डाल जला रहा था लाइटर, ट्रैफिक पुलिस ने देखते ही पकड़ा

– मौके पर पहुंचे ट्रैफिक और इशाकचक पुलिस ने व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल

– तिलकामांझी थाना में रख कर की गयी पूछताछ, परिजनों को बुलाकर सौंपा

संवाददाता, भागलपुर

तीन दिन पूर्व सोमवार को एक व्यक्ति कचहरी रोड पर अपनी पत्नी के पीछे दौड़ उसे मनाने की कोशिश कर रहा था. पर पत्नी ने उसे नीले ड्रम में बंद करने की धमकी दे डाली थी. इसके बाद बुधवार को उसी व्यक्ति ने कचहरी चौक पर बीच सड़क ही आत्मदाह का प्रयास किया. उसने बीच सड़क पर ही अपने पास रखे पेट्रोल की बोतल को निकाला और उसे पहले अपने शरीर पर डाल लिया. फिर उसने अपनी जेब से लाइटर निकाला और उसे जलाने का प्रयास करने लगा. इसी दौरान कचहरी चौक पर यातायात संधारण में लगे एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की नजर उस पर पड़ी. वह उसे बचाने के लिए दौड़ा. सबसे पहले उसे धकेल कर उसके हाथों से लाइटर छीन ली. और फिर इस बात की जानकारी ट्रैफिक थानाध्यक्ष सहित इशाकचक पुलिस को दी. दोनों ही मौके पर पहुंचे और उक्त व्यक्ति को काफी समझा बुझा कर अपने साथ लेकर चले गये. पहले उसका प्राथमिक इलाज कराया गया.

आत्मदाह करने का प्रयास करने वाला व्यक्ति अलीगंज स्थित अंबाबाग निवासी शैलेंद्र साह उर्फ चिंटू था. उसने बताया कि उसकी पत्नी सुलतानगंज की रहने वाली है. शैलेंद्र साह ने बताया कि उसकी शादी 2011 में हुई थी. शादी के बाद तीन बच्चे भी हैं. पर कुछ साल पहले पैसों के लेनदेन के मामले में वह गिरफ्तार होकर जेल चला गया. इसके बाद उसकी पत्नी भी अपने ससुराल को छोड़ अपने बच्चाें के साथ सुलतानगंज स्थित अपने मायके चली गयी. कुछ महीने पहले ही जब वह जेल से निकल कर बाहर आया तो उसने अपनी पत्नी को मनाने और उसे वापस अपने घर लाने की कोशिश की. पर पत्नी ने उल्टा उस पर ही छेड़खानी तक का मामला दर्ज करा दिया. इसके बाद जब उसने अन्य बिंदुओं पर जांच की तो पाया कि उसकी पत्नी प्रियंका की अपने मायके के पास ही रहने वाले मुंह बोले मामा कमल पासवान के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर हैं. बुधवार को भी आत्मदाह करते वक्त शैलेंद्र ने अपने हाथ अपनी पत्नी की और उसके मुंह बोले मामा की एक साथ की तस्वीर हाथों में पकड़ रखी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJIV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन