नये आपराधिक कानून का प्रशिक्षण लेने को 15 के बाद फिर 31 अपर लोक अभियोजकों की सूची जारी

Updated at : 13 Jun 2024 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
नये आपराधिक कानून का प्रशिक्षण लेने को 15 के बाद फिर 31 अपर लोक अभियोजकों की सूची जारी

नये आपराधिक कानून का प्रशिक्षण लेने को 15 के बाद फिर 31 अपर लोक अभियोजकों की सूची जारी

विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से पारित नये आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस से लेकर न्यायिक विभागों में लगातार प्रशिक्षण शिविर और सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है. उक्त विषय पर आगामी 16 जून को कोलकाता के फाइव स्टार होटल आइटीसी रॉयल बंगाल में आयोजित होने वाले एक दिवसीय सम्मेलन में भागलपुर के अभियोजन पदाधिकारियों को बुलाया गया है. जिला प्रशासन के विधि शाखा की ओर से सम्मेलन में भेजे जाने वाले 15 विशेष व अपर लोक अभियोजकों की एक सूची बुधवार को जारी की गयी थी. जिसके बाद लोक अभियोजक के विशेष आग्रह पर 31 अन्य अपर लोक अभियोजकों के नाम की सूची भी जारी कर दी गयी है. बता दें कि उक्त सम्मेलन में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की विधि कार्य विभाग की सचिव डॉ अंजु राठी राणा जिन्हें को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है वह शामिल होंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन