TMBU News: टीएमबीयू को 148 नये गेस्ट टीचर शीघ्र मिलेंगे, जल्द जारी होगा रिजल्ट
Updated at : 10 Apr 2025 11:52 PM (IST)
विज्ञापन

टीएमबीयू काे जल्द ही चार संकायाें के 17 विषयाें में 148 नये गेस्ट टीचर मिल जायेंगे.
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, भागलपुर
टीएमबीयू काे जल्द ही चार संकायाें के 17 विषयाें में 148 नये गेस्ट टीचर मिल जायेंगे. बताया जा रहा है कि नये गेस्ट टीचर को बिहार राज्य विवि सेवा आयाेग से असिस्टेंट प्राेफेसर की बहाली हाेने पर भी उनके लिए पद खाली नहीं करना पड़ेगा, विवि के अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2024 के 31 दिसंबर तक विवि में खाली हुए शिक्षकों के पद के अनुसार गेस्ट टीचर की बहाली की जा रही है. बहाली कमेटी के संयोजक प्रो अशोक कुमार ठाकुर ने कहा कि रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है. शीघ्र ही रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा. विवि की वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड कर दिया जायेगा. चयनित गेस्ट टीचर काे काॅलेज आवंटित कर दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि अंगीभूत कॉलेजों में उक्त 17 विषयों में शिक्षकों की काफी कमी है.अंतिम दिन पांच विषयों के लिए 206 आवेदकों का हुआ था इंटरव्यू
अतिथि शिक्षक नियुक्ति से कॉलेजों में उन विषयों में बेहतर ढंग से पठन-पाठन हो सकेगा. बता दें कि सबसे अधिक गेस्ट टीचर अंग्रेजी व सबसे कम अर्थशास्त्र और लाॅ में मिलेंगे. उधर, अतिथि शिक्षक नियुक्ति को लेकर बुधवार को अंतिम दिन पांच विषयों के लिए 206 आवेदकों का इंटरव्यू हुआ. बुधवार की रात 11 से दो-तीन बजे तक राजनीति विज्ञान के 65 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया गया. बताया जा रहा है कि देर तक इंटरव्यू चलने से कई अधिकारी व कर्मचारी की भी तबीयत खराब हो गयी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




