भागलपुर में तीन कोरोना पॉजिटिव की गयी जान

भागलपुर में तीन कोरोना पॉजिटिव की गयी जान
भागलपुर: जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गयी. इसमे कहलगांव के 45 वर्षीय अधेड़, पूर्णिया के 56 वर्षीय व्यक्ति और कटिहार जिला के 35 वर्षीय युवक शामिल है. इन सभी को कोरोना के अलावा और कई तरह की बीमारी थी.
पूर्णिया के 56 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना होने के बाद इसे वहां से 20 जुलाई को सीधे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. इसके बाद इसे आइसीयू में भेजा गया. जहां इसकी मौत शुक्रवार को हो गया. कटिहार के 35 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव युवक को गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल रेफर किया गया.
शनिवार को इनको यहां भर्ती लिया गया. इनको सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए इनको आइसीयू में डाला गया. जहां शुक्रवार को इनकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










