bhagalpur news. विज्ञान केवल एक विषय नहीं, समस्या का समाधान खोजने की वैज्ञानिक सोच

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

टीटीसी घंटाघर में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गयी

विज्ञापन

टीटीसी घंटाघर में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में निबंध लेखन, लिखित प्रश्नोत्तरी व वक्तृत्व कला की तीन विधाओं हुए. निबंध लेखन में 61, वक्तृत्व कला में 40 व लिखित प्रश्नोत्तरी में 47 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इससे पहले जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बबीता कुमारी कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवन को समझने और समस्या का समाधान खोजने की वैज्ञानिक सोच है. उन्होंने विद्यार्थियों से जिज्ञासु बने रहने, प्रश्न पूछने व निरंतर प्रयोग करते रहने का आह्वान किया. डीपीओ ने कहा कि आज का जिज्ञासु विद्यार्थी ही कल का वैज्ञानिक बनेगा. समाज को नई दिशा देगा. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन व नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना है. निर्णायक में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की डाॅ कुमारी विनिता, चंचला कुमारी व प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय फुलवरिया के नीरज कुमार थे. इस अवसर पर डाॅ शैल प्रज्ञा, गणेश ठाकुर, कुमार गौरव सहित अन्य शिक्षक आदि मौजूद थे. साथ ही जिला स्तर पर प्रत्येक विधा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा तीन विद्यार्थियों का पटना में 28 फरवरी को विज्ञान दिवस पर होने वाली अंतर जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

पटना में होने वाली प्रतियोगिता को इनका हुआ चयन

लिखित क्विज प्रतियोगिता : प्लस टू जलाल हाई स्कूल के कृष्ण कुमार.

निबंध प्रतियोगिता : उच्च माध्यमिक विद्यालय गौरीपुर लत्तीपुर की प्रिया कुमारी.

वक्तृत्व प्रतियोगिता : प्रमंडल स्तर पर भागलपुर से उच्च माध्यमिक विद्यालय ममलखा के परी कुमारी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन