bhagalpur news. टीएमबीयू कर्मी के घर से नकद समेत सामान की चोरी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. टीएमबीयू कर्मी के घर से नकद समेत सामान की चोरी

टीएमबीयू के शैक्षणिक संस्थानों में हुई लगातार चोरी की घटना के बाद चोर अब कर्मचारियों के घर को निशाना बना रहे हैं.

विज्ञापन

टीएमबीयू के शैक्षणिक संस्थानों में हुई लगातार चोरी की घटना के बाद चोर अब कर्मचारियों के घर को निशाना बना रहे हैं. इसी कड़ी में 24 परगना प्रोफेसर कॉलोनी असानंदपुर स्थित सरकारी क्वार्टर नंबर टीएच -25 में रहने वाली विवि की महिला कर्मचारी चांद कुमारी के घर में भी चोरों ने 11 हजार नकद सहित कीमती सामानों की चोरी कर ली है. इस बाबत पीड़िता ने विवि थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया है. साथ ही विवि के प्रॉक्टर को भी इसकी लिखित जानकारी दी है. आवेदन में कहा कि दीपावली व छठ पूजा की छुट्टी में अपने घर खगड़िया गये थे. 30 अक्तूबर को लौटे, तो देखा कि कमरा में चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा है. मुख्य दरवाजा से लेकर कमरा तक का ताला टूटा है. अलमीरा के लॉकर से नकद 11 हजार रुपये, सोने के जेवरात आदि गायब थे. इसके अलावा शैक्षणिक दस्तावेज, पेन कार्ड, एनपीएस कार्ड, मां का आधार कार्ड, मोबाईल, पासबुक, तीन बैग व महत्वपूर्ण दस्तावेज लॉकर से गायब हैं.

चोरी हुई मोबाइल पर प्रतिदिन बदला जा रहा फोटो

महिला कर्मचारी ने बताया कि उनके यहां से जो मोबाइल चोरी हुई है, उसका उपयोग किया जा रहा है. बताया कि स्टेटस पर लगातार लड़की का फोटो बदल-बदल कर लगाया जा रहा है. कर्मचारी ने आरोप लगाया कि मामले को लेकर थाना को जानकारी दी गयी, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है.

परिसर में असामाजिक तत्वों का रहता है जमावड़ा

आवेदन में महिला कर्मचारी ने कहा कि क्वार्टर परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है. यहां सीसीटीवी कैमरे व सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था नहीं है. ऐसे में क्वार्टर में रहने वाले सभी लोग असुरक्षित महसूस करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन