bhagalpur news. मोती मिश्र लेन में नवगछिया में कार्यरत दारोगा के घर दिनदहाड़े चोरी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर मोती मिश्र लेन में अज्ञात चोरों ने दिन दहाड़े नवगछिया में कार्यरत दारोगा अर्जुन पासवान के किराये के मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है

विज्ञापन

इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर मोती मिश्र लेन में अज्ञात चोरों ने दिन दहाड़े नवगछिया में कार्यरत दारोगा अर्जुन पासवान के किराये के मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. सूचना मिलते ही इशाकचक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन की है और श्वान दस्ते की सहायता से भी पुलिस ने छानबीन की है. जानकारी मिली है कि दोपहर के समय लाल कपड़े से चेहरा छिपा कर दो चोर घर में पीछे के रास्ते से आ घुसे थे. चोरों के हरकत की खबर घर वालों को लग गयी और घर के लोग जब अलर्ट हो गये तो एक चोर घर से सीधे भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे चोर ने घर के एक सदस्य को धक्का मार कर भाग गया. जानकारी मिली कि चोरों ने एक जोड़ी चांदी का पायल, चांदी का सिक्का और एक गुल्लक की चोरी कर ली है. गृहस्वामी ने घटना के संदर्भ में इशाकचक थाने में आवेदन देकर मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है. घर में सूंघते सूंघते सब्जी मंडी फिर झोपड़पट्टी पहुंच कर पुलिस का कुत्ता

घटना के बाद छानबीन के लिए पहुंचे श्वान दस्ते का खोजी कुत्ता पहले घर को हर तरफ सूंघा फिर सूंघते हुए सब्जी मंडी जा पहुंचा. सब्जी मंडी के बाद कुत्ता रेलवे लाइन की तरफ झोपड़पट्टी की ओर चला गया. जानकार बता रहे थे कि कुत्ते ने चोरों के भागने के रास्ते को बखूबी बता दिया है, लेकिन पुलिस के कुत्ते ने चोरी की घटना के संदर्भ में कुछ स्पष्ट संकेत नहीं दिया. दूसरी तरफ पुलिस ने घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन