bhagalpur news. प्रेमी पहुंचा प्रेमिका के घर, ग्रामीणों ने करा दी शादी
गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालूचक( कालिंदी नगर)गांव में प्रेम विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है
गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालूचक( कालिंदी नगर)गांव में प्रेम विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है. कालूचक निवासी यूरिन सिंह की बेटी कोमल कुमारी अपने ननिहाल खैरपुर में अधिकांश समय रहा करती थी. पिछले माह उसे एक शादी समारोह में कदवा थाना क्षेत्र के खैरपुर कदवा गांव निवासी सुभाष सिंह के पुत्र सुमन कुमार से मुलाकात हुई. इसके बाद दोनों एक दूसरे से फोन के माध्यम से संपर्क में रहने लगे. तीन-चार दिन पहले लड़की अपने गांव कालूचक आई. उसके बाद लड़का भी कालूचक आ गया और लडकी के घर रहने लगा. अपरिचित युवक के साथ लड़की को एक-दूसरे का हाथ पकड़े घूमते देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने शनिवार को स्थानीय शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से सुमन व कोमल की शादी करा दी. विवाह से दोनों खुश हैं. सुमन ने कहा कि कोमल को हमेशा खुश रखने का प्रयास करेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए