bhagalpur news. भोलानाथ आरओबी की दूसरी डेडलाइन 31 मार्च को होगा फेल, आधा काम भी नहीं हुआ पूरा

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. भोलानाथ आरओबी की दूसरी डेडलाइन 31 मार्च को होगा फेल, आधा काम भी नहीं हुआ पूरा

भोलानाथ आरओबी की डेडलाइन होगी फेल.

विज्ञापन

-अंडरपास में जलजमाव, एजेंसी से लेकर पुल निर्माण निगम बेफिक्र, बढ़ रही है लोगों की मुश्किलें

भोलानाथ आरओबी के निर्माण की रफ्तार बेहद धीमी होने से तय डेडलाइन बार-बार फेल हो रही है. नवंबर 2025 के बाद अब 31 मार्च की दूसरी डेडलाइन फेल होना तय है. दो डेडलाइन फेल हो चुके हैं, मगर आरओबी का 50 फीसदी काम भी पूरा नहीं हुआ है. काम की मौजूदा गति को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस साल भी इसके पूरा होने की उम्मीद कम है.बावजूद इसके पुल निर्माण निगम की ओर से दिसंबर 2026 तक काम पूरा करने का दावा किया जा रहा है. ऐसे आरओबी ने आकार ले लिया है. बौंसी रेल पुल से इशाकचक तक स्पेन की ढलाई हो चुकी है. भीखनपुर इलाके में ढलाई का काम जारी है. भोलानाथ अंडरपास से लेकर बौंसी रेल पुल के बीच फाउंडेशन से लेकर पिलर निर्माण का कार्य जारी है.

आवागमन सुचारू रखने की जिम्मेदारी भी अधूरी, बढ़ी दुश्वारियां

इस परियोजना के तहत एजेंसी को निर्माण के साथ-साथ आवागमन को सुचारू बनाये रखने की जिम्मेदारी भी दी गयी है. हालांकि, प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है. पुल निर्माण निगम भी इस मामले में अपेक्षित जवाबदेही नहीं निभा रहा है.भोलानाथ अंडरपास से लेकर बौंसी रेल पुल के बीच लगातार जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. इसके कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क की बदहाल स्थिति ने आवागमन को और मुश्किल बना दिया है.

इन इलाकों के लिए लोगों की बढ़ती जा रही मुश्किलें

इशाकचक, भीखनपुर, मुंदीचक, लालूचक, लीची बगान, कुम्हार टोली, सरमसपुर, अंगारी, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, नयाचक सहित दो दर्जन अधिक लोगों की जलजमाव और दुर्गम रास्ते को लेकर मुश्किलें बढ़ती जा रही है.

जलनिकासी की डिसेल्टिंग मशीन निगम कार्यालय की बढ़ा रही शोभा

शहर भर में जल निकासी के लिए निगम प्रशासन ने लाखों खर्च कर डिसेल्टिंग मशीन खरीदी है और यह बीते कई महीनों से निगम कार्यालय परिसर की शोभा बढ़ा रही है. कुछ दिन पहले हुई बारिश में बी जलनिकासी के लिए मशीन नहीं निकाली गयी. वहीं, वर्तमान समय में भोलानाथ अंडरपास नाले की पानी से लबालब भरा है, तो भी निगम प्रशासन बेफिक्र है. दरअसल, इसके पीछे की वजह स्वास्थ्य शाखा प्रभारी द्वारा नजरअंदाज किया जाना है. लोगों की शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य शाखा बेफिक्र है.

भोलानाथ आरओबी का निर्माण एक नजर में

स्वीकृत राशि : 86 करोड़ 16 लाख 93 हजार 07 रुपये

अप्रोच रोड की लंबाई : 160 मीटर (अबतक काम शुरू नहीं)फाउंडेशन कार्य : 90 प्रतिशत

सब स्ट्रक्चर का निर्माण : 65 प्रतिशतसुपर स्ट्रक्चर का निर्माण : 36 प्रतिशत

कार्य प्रारंभ : नवंबर, 2023कार्य पूर्ण होने की तिथि : नवंबर 2025

टाइम एक्सटेंशन के बाद डेडलाइन : 31 मार्च 2026

विज्ञापन
Kali Kinker Mishra

लेखक के बारे में

By Kali Kinker Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन