Bhagalpur News. जिले की दो फोरलेन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. जिले की दो फोरलेन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री

दो फोरलेन परियोजना की होगी समीक्षा.

विज्ञापन

सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सोमवार को होगी रिव्यू नवगछिया-चौधरीडीह और अलीगंज बाइपास थाना से हंसडीहा तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को करेंगे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की जायेगी. बैठक में सड़क परिवहन मंत्रालय (मोर्थ) के क्षेत्रीय अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मुख्य अभियंता सहित कई वरीय तकनीकी अधिकारी शामिल रहेंगे. समीक्षा के दौरान अब तक सामने आयी अड़चनों और उनके समाधान को लेकर उठाये गये कदमों पर चर्चा होगी, ताकि निर्माण कार्य बिना रुकावट तय समय सीमा में पूरा किया जा सके. इस दौरान गंगा नदी पर निर्माणाधीन फोरलेन पुल की प्रगति की भी समीक्षा की जा सकती है. पुल का निर्माण वर्ष 2027 तक पूरा किया जाना था, लेकिन एक पिलर की ड्राइंग को स्वीकृति मिलने में विलंब होने के कारण परियोजना की गति प्रभावित हुई है. पुल निर्माण से पहले नवगछिया से चौधरीडीह तक फोरलेन सड़क का कार्य पूरा होना आवश्यक माना जा रहा है. इस दिशा में जून माह से निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क परियोजना के लिए वन एवं पर्यावरण विभाग से किसी तरह की एनओसी की आवश्यकता नहीं है. हालांकि, कुछ स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी. वहीं, भागलपुर से हंसडीहा तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क परियोजना की निविदा प्रक्रिया के लिए प्रस्ताव मंत्रालय को भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन