Bhagalpur News: निगम के जनसंवाद कार्यक्रम में छाया रहा सड़क, नाला और जलापूर्ति का मुद्दा

Published by : SANJIV KUMAR Updated At : 10 May 2025 1:22 AM

विज्ञापन

नगर निगम की ओर से नगर जन संवाद (मोहल्ला सभा) का आयोजन जारी है. शुक्रवार को वार्ड-48 के शिव मंदिर प्रांगण में जनसंवाद किया गया, जिसमें लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

नगर निगम की ओर से नगर जन संवाद (मोहल्ला सभा) का आयोजन जारी है. शुक्रवार को वार्ड-48 के शिव मंदिर प्रांगण में जनसंवाद किया गया, जिसमें लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी. सबसे प्रमुख समस्या में सड़क, नाला और खराब जलापूर्ति शामिल है. साथ ही लोगों ने पुराने पोल पर खतरनाक तरीके से लटक रहे तार को भी गिराने की बात बतायी. लोगों की समस्या को सुनने के लिए निगम के अभियंता और स्थानीय पार्षद कुमारी कल्पना शामिल रही. संवाद के दौरान लोगों ने कहा कि भोलानाथ अंडरपास के नजदीक स्लैब टूटा पड़ा है. जिसमें लोग गिर कर जख्मी हो रहे हैं. वहीं, भोलानाथ पानी टंकी के पास एक पुराना पेड़ गिरने की स्थिति में. उसके पास से 11000 और 440 वोल्ट का तार गुजर रहा है. गिरने पर काफी जान माल का नुकसान हो सकता है. वहीं, लोगों ने कहा कि मोहल्ला में बुडको की तरफ से पाइपलाइन का काम अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों को पानी की दिक्कत हो गयी है.

सरकारी जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त

सबौर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परघड़ी के वार्ड पांच अलीपुर गांव में वर्षों से सरकारी जमीन को अतिक्रमित कर रखा गया था. जिला प्रशासन के आदेश पर एवं अंचल अधिकारी सबौर के नेतृत्व में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJIV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन