Bhagalpur News. विधानसभा में भागलपुर के बूचड़खानों का मुद्दा उठा, समीक्षा की मांग

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. विधानसभा में भागलपुर के बूचड़खानों का मुद्दा उठा, समीक्षा की मांग

विधानसभा में उठा स्लाटर हाउस का मुद्दा.

विज्ञापन

विधायक रोहित पांडेय ने विधानसभा के शून्यकाल के दौरान भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में संचालित बूचड़खानों का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य मार्ग बौंसी रोड और दक्षिणी क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों में चल रहे बूचड़खानों से उठती दुर्गंध एवं संभावित संक्रमणजनित बीमारियों के कारण स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है. विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि यह स्थिति जनस्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है. आसपास के आवासीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे बीमारियों की आशंका भी बढ़ रही है. उन्होंने सरकार से मांग की कि बूचड़खानों की अनुमति और संचालन प्रक्रिया की समुचित समीक्षा की जाए.आवश्यकता पड़ने पर लाइसेंस निरस्त करने सहित कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि जनहित में ठोस और त्वरित कदम उठाए जा सकें.

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन